×

Congress Pratigya Yatra: प्रयागराज पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रमोद तिवारी बोले- यूपी के चुनावी दिशा और दशा को बदलेगी

Congress Pratigya Yatra: कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का प्रयागराज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रतिज्ञा यात्रा के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा की प्रदेश भर में प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Deepak Kumar
Published on: 26 Oct 2021 5:08 PM GMT
Congress Pratigya Yatra: प्रयागराज पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा, प्रमोद तिवारी बोले- यूपी के चुनावी दिशा और दशा को बदलेगी
X

प्रतिज्ञा यात्रा। 

Congress Pratigya Yatra: चुनावी वादों के साथ निकली कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra Today News) का प्रयागराज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैरहना चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ जुटे कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल नेताओं का स्वागत कर मालाएं पहनाई। इस दौरान प्रतिज्ञा यात्रा के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Congress Leader Pramod Tiwari) ने कहा की प्रदेश भर में प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होने कहा की प्रतिज्ञा यात्रा के आठ वचन आने वाले दिनो में यूपी के चुनावी दिशा और दशा को बदलने का काम करेगा।


प्रमोद तिवारी ने कहा की आठ वचन में महिलाओं को विधानसभा चुनाव टिकट में 40% आरक्षण, किसानों के कर्ज माफ़ और बिजली हाफ किया जाएगा। साथ ही स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी और इंटर पास छात्राओं को मोबाइल फोन्स दिया जाएगा। जहां पर भी कोविड से परिवार प्रभावित हुए हैं, उन्हे पचीस हजार रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी। कांग्रेस नेता ने दावा किया है की वह बीस लाख नौजवानो को रोजगार देंगे। साथ ही किसानों को प्रति क्विंटल 25 सौ रुपए किसानों को धान और गेहू के दाम देने के लिए कहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा की जैसे ही सरकार बनेगी हम इसका एलान भी कर देंगें। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादा किया है तो उसको पूरा भी किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जो भी वायदा किया उसको कभी पूरा नहीं किया, उन्होने कहा की न ही लोगों को 15 लाख रुपए मिलें और न ही अच्छे दिन आए।


वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय बीमारी बताने वाले ट्वीट पर प्रमोद तिवारी ने कहा की पंजाब और हरियाणा में भाजपा नेता घुस नहीं पा रहे हैं, चुनाव आने पर जनता यहां पर भी बीजेपी को इंजेक्शन लगाकर 25 सालों के लिए यूपी की सत्ता से दूर कर देगी।

गौरतलब है कि हर पार्टी की तरह कांग्रेस पार्टी ने भी उत्तरप्रदेश में लोगो को रिझाने के लिए यात्रा की शुरुआत की है जिसकी शुरुआत बाराबंकी से की गई है। अब देखने होगा कि कांग्रेस की इस यात्रा से लोग कितना प्रभावित होते है। हालांकि प्रियंका गांधी की लगातार प्रदेश के कई जिलों में हो रही गतिविधियों से अन्य दलों में हलचल भी मची हुई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story