TRENDING TAGS :
Double Murder in Prayagraj: बहू ने किया रिश्तों का कत्ल, अपनी ही सास और ननद की निकली हत्यारिन
Prayagraj Crime News: 12 अक्टूबर को औद्योगिक इलाके में डबल हत्या कांड (prayagraj double hatyakand) की साजिश सलोनी ने काफी पहले ही रची थी।
हत्यारिन बहू
Double Murder in Prayagraj: यूपी के जिला प्रयागराज (prayagraj hatyakand) में इंसानियत को शर्मसार या कहें कि रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक महिला की सनक इतनी बढ़ गई की उसने अपने ही घर में मौत का तांडव मचा दिया। पुलिस की शिकाजे में हाथ जोड़ कर खड़ी सलोनी ही अपनी सास और नंद की कातिल निकली (bahu ne kiya saas aur nanad ki hatya)।
दरसअल 12 अक्टूबर को औद्योगिक इलाके में डबल हत्या कांड (prayagraj double hatyakand) की साजिश सलोनी ने काफी पहले ही रची थी। इस हत्या कांड के लिए सलोनी (prayagraj double murder case murder sonal) ने अपनी पति के दोस्त शोभ नाथ और अशोक को अपने साथ मिला लिया और सबने मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। प्रयागराज पुलिस (prayagraj police) ने इस हत्या कांड का खुलासा करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा था।
पुलिस की SOG की टीम ने हर एक बिंदुओं पर जांच की और सलोनी का बैक ग्राउंड का पता किया तो पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले अपनी बच्ची को ले जाने के लिए नंद , सास और ससुर से झगड़ा हुआ था। कुछ साल पहले पति की मौत के चलते बहु ससुराल से अलग रह रही थी। पुलिस ने इसी ऐंगल पर जांच की। सलोनी से कड़ाई से पूछताछ हुई तो सलोनी ने सारा राज उगल दिया। उसी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चॉपर और दोनों आरोपियों को भी पकड़वा दिया।
प्रयागराज के यमुनापार इलाके के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मियां के पुरा गांव में बीते 12 अक्टूबर की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि गांव के ही रहने वाले एक दंपत्ति के घर डबल मर्डर हो गया। डबल मर्डर (prayagraj double murder case) की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। इस दुखद घटना में मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जबकि घर का मुखिया बजरंग पटेल गंभीर रूप से घायल है, जिसका आज भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा था कि सोमवार रात कुछ अज्ञात लोग घर में दाखिल हुए और परिवार के लोग पर हमला कर दिया ।यह भी बताया गया कि हमलावर लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए थे। लेकिन घर वालो की नींद खुल जाने के चलते हमलावर हत्या को अंजाम देकर भाग निकले। हालांकि कई बिंदुओं पर तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने जो खुलासा किया उससे सभी सकते में आ गए है।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021