×

Prayagraj News: हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ विहिप का जोरदार प्रदर्शन, फूंका बांग्लादेश का पुतला

Prayagraj News: हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में विहिप का देशव्यापी प्रदर्शन

Syed Raza
Published on: 20 Oct 2021 11:14 AM GMT
vihip ka pradarshan
X

बांग्लादेश का पुतला दहन करते विहिप के कार्यकर्ता (फोटो-न्यूजट्रैक)

Prayagraj News: बांग्लादेश और कश्मीर में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार (hinduon par atyachar) को लेकर देशभर के हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। बांग्लादेश में मंदिर के अंदर हिंदुओं के ऊपर हुए हमले और कश्मीर में अत्याचार के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में आज संगम नगरी प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर विहिप के पदाधिकारियों ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले और आतंक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से तत्काल ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारी विहिप पदाधिकारियों ने कहा की कश्मीर और बंगलादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार (bangladesh me hinduo par hamla) को सरकार हस्तक्षेप कर रोक लगाए। जिससे देश और विदेश में रहने वाले हिंदुओ पर अत्याचार बंद हो और वह सुरक्षित रह सकें।

विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad Protest) के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पहले कश्मीर उसके बाद पाकिस्तान और अब बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। आज इस प्रदर्शन के माध्यम से हम सभी को संकेत देना चाहते हैं कि हिंदू समाज के साथ हो रही प्रताड़ना कम नहीं हुई तो आगे और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर हुए आज के प्रदर्शन में बांग्लादेश का पुतला फूंका गया है और बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी भी दी गई है कि अब हिंदुओं को परेशान करना बंद करे और उनका घर तोड़ना भी बंद करें। इससे पहले बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad Ne foonka putla) के कार्यकर्ता सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर से पैदल जुलूस निकालते हुए सुभाष चौराहे पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की जिसके बाद बांग्लादेश का पुतला फूंका।


विहिप नेता मुकेश ने कहा कि प्रदर्शन को ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है। बांग्लादेश में हुई घटना से पहले पाकिस्तान में भी हिंदुओं को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था, इसके साथ ही साथ कई दशकों से कश्मीर में भी हिंदुओं को परेशान किया जाता है, जिसकी वह घोर निंदा कर रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, bangladesh me hinduo par hamla

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story