×

Prayagraj: प्रयागराज पहुंची BJP की जन विश्वास यात्रा, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने की शिरकत

Prayagraj: भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा मिर्जापुर से आज संगम नगरी प्रयागराज जिले में प्रवेश कर गई है। यमुनापार के मेजा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी विधायक नीलम करवरिया ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Deepak Kumar
Published on: 24 Dec 2021 11:09 AM GMT
Prayagraj News In Hindi
X

प्रयागराज जिले में पहुंची BJP की जन विश्वास यात्रा। 

Prayagraj: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) मिर्जापुर (mirzapur) से आज संगम नगरी प्रयागराज जिले (Prayagraj District) में प्रवेश कर गई है। बीजेपी की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra of BJP) के यमुनापार के मेजा विधानसभा क्षेत्र (Meja Assembly Constituency) में पहुंचने पर स्थानीय बीजेपी विधायक नीलम करवरिया (BJP MLA Neelam Karwaria) ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

मेजा (Meja Assembly Constituency) से होते हुए यात्रा कोरांव के लिए रवाना हुई है। कोरांव से जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) बारा और करछना विधानसभाओं में होते हुए शाम 6 बजे नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर पहुंचेगी। लेप्रोसी चौराहे से शहर की 3 विधानसभाओं शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी में रात 9 बजे तक भ्रमण करेगी। बीजेपी की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra of BJP) में प्रयागराज जिले (Prayagraj District) में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (central heavy industries Minister Dr. Mahendra Nath Pandey) भी शिरकत की।

बीजेपी की जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra of BJP) में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (central heavy industries Minister Dr. Mahendra Nath Pandey) ने कहा कि 19 दिसंबर को यूपी के 6 शहरों से जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra of BJP) निकाली गई है और जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra of BJP) में लोगों की सहभागिता और भरोसा दिखाई दे रही है।

डबल इंजन की सरकार मिलकर कर रही है बेहतर सेवा

उन्होंने दावा किया है कि योगी सरकार (Yogi Government) ने पौने 5 वर्षों में जिस तरह से विकास कार्य किए हैं। उसको देखते हुए जनता का अपार जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने सीएम योगी की अगुवाई में पौने 5 वर्षों में जनता की सेवा की है, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ एक अच्छी सरकार दी है। जनता उस पर शत-प्रतिशत विश्वास कर रही है। प्रदेश सरकार पर मोदी का भी आशीर्वाद है। डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश की मिलकर प्रदेश की बेहतर सेवा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश आज भारतीय राजनीति में पुनः अपना गौरवपूर्ण स्थान बन चुका है। उस स्थान को बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश की महान जनता भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे रही है और बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

पारिवारिक पार्टियों में भाजपा की तरह काम करने का सामर्थ्य नहीं

वहीं, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में सभी केंद्रीय नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के लगाए जा रहे आरोपों पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए कहा है कि उनकी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है उन्हें यह नहीं पता है कि राष्ट्रीय दलों का और खास तौर पर बीजेपी जो कि अंतरराष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है, उसका एक सिस्टम होता है और चुनाव में एक कार्यकर्ता से लेकर एक मंत्री तक पार्टी के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक पार्टियों में भाजपा की तरह न ही काम करने का सामर्थ्य है और न ही उनके पास लोग हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसी अंतरराष्ट्रीय पार्टी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story