×

Mahant Narendra Giri death case: आनंद गिरि के आवाज के नमूने की कोर्ट ने दी इजाजत, अब खुलेंगे राज

Mahant Narendra Giri death case: इससे पूर्व प्रयागराज में आज सीबीआई और आनंद गिरी के वकीलों की तरफ से सीजेएम कोर्ट मे बहस की गई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Monika
Published on: 12 Nov 2021 12:39 PM GMT
aropi Anand Giri
X

आरोपी आनंद गिरी (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Mahant Narendra Giri death case: महंत नरेंद्र गिरी मौत के मामले से जुड़ी बड़ी ख़बर। आरोपी आनंद गिरी के वॉइस सैंपल (aropi Anand Giri Voice sample) की मांग वाली सीबीआई की अर्जी (cbi ki janch) पर सुनवाई पूरी। महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले (Mahant Narendra Giri death case) मे आरोपी आनंद गिरी (aropi Anand Giri) का वॉइस सैंपल लिया जाएगा। कोर्ट ने सीबीआई की वॉइस सैंपल की मांग वाली अर्जी मंजूर (Voice sample ki manjuri) की। नियमानुसार कोर्ट ने जेल के अंदर वॉइस सैंपल लिए जाने का दिया आदेश।

इससे पूर्व प्रयागराज (Prayagraj) में आज सीबीआई और आनंद गिरी के वकीलों की तरफ से सीजेएम कोर्ट मे बहस की गई। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया। देर शाम तक कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी पर आदेश पारित करते हुए कहा कि महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले मे आरोपी आनंद गिरी का वॉइस सैंपल लिया जाएगा। इसी के साथ कोर्ट ने सीबीआई की वॉइस सैंपल की मांग वाली अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने नियमानुसार जेल के अंदर वॉइस सैंपल लिए जाने का आदेश दिया है।

सीबीआई ने आनंद गिरी के वॉइस सैंपल के लिए कोर्ट से अनुमति की मांग वाली याचिका दायर की थी। आनंद गिरी के वकीलों ने वॉइस सैंपल की मांग वाली अर्जी का विरोध किया था। सीबीआई के वकीलों ने जांच में वॉइस सैंपल को सबसे अहम बताया था।

आरोप मे आनंद गिरी नैनी जेल मे बंद

आपको बता दें कि महंत नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप मे आनंद गिरी नैनी जेल मे बंद (Anand Giri Naini jail me band ) है। दरअसल सीबीआई के हाथ जो आडियो क्लिप लगी है उसमें आनंद गिरि की आवाज हो ने का संदेह है। सीबीआई इसकी पुष्टि करने के लिए आवाज का सैम्पल चाहती है। ये आडियो क्लिप पूरे मामले की अहम कड़ी है।

19 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि बाघंबरी अखाड़े के गेस्ट हाउस वाले कमरे में मृत अवस्था में पाए गए थे। मौका ए वारदात स्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला था जिस आधार पर कहा गया था कि महंत ने सुसाइड किया। लेकिन महंत ने उसमें कुछ नाम लिखे थे जिनकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की इससे पूरी गुत्थी उलझ गई थी। महंत के पत्र से ब्लेकमेलिंग की तरफ भी इशारा मिल रहा था। इसके बाद आनंद गिरि, आद्या तिवारी, संदीप तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया था।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story