×

Prayagraj News: MLA नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने 5 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Prayagraj News: प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज 5 करोड़ रुपये की अधिक धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं, पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को दर्शाने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Deepak Kumar
Published on: 7 Jan 2022 11:58 AM GMT
MLA Nand Gopal Gupta Nandi laid the foundation stone for development works
X

परियोजनाओं का किया शिलान्यास। 

Prayagraj News: विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए चुनाव आचार संहिता (Election code of conduct) लागू होने के पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (MLA Nand Gopal Gupta Nandi) ने पंच वर्षीय कार्यकाल की अंतिम सौगात अपने विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को दी।

मंत्री नन्दी (MLA Nand Gopal Gupta Nandi) ने आज कल्याणी देवी स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए 5 करोड़ रुपये की अधिक धनराशि से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं, पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों को दर्शाने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान समारोह की अध्यक्षता कर रही महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मंत्री नन्दी (Mayor Abhilasha Gupta Nandi) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह में मौजूद लोगों का स्वागत किया।


इन शिलान्यास कार्य का हजारों लोगों को मिलेगा फायदा: मंत्री नन्दी

शुक्रवार को मंत्री नन्दी (MLA Nand Gopal Gupta Nandi) द्वारा किए गए शिलान्यास कार्य का सीधा फायदा नैनी, गंगोत्रीनगर, मड़ौका, कीडगंज, मुट्ठीगंज, मीरापुर, करेली, कटघर के साथ ही मोहत्सिमगंज, करैलाबाग में रहने वाले हजारों लोगों को मिलेगा। जिनके इलाके की सड़कों, गलियों व खड़ंजों के साथ ही आने-जाने के रास्तों पर जल निकासी की व्यवस्था न होने और इंटरलाॅकिंग या सीसी रोड न होने से दिक्कत होती थी। इन इलाकों में विधायक निधि और पूर्वांचल विकास निधि से स्वीकृत सड़क, पटरी एवं नाला-नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। मंत्री नन्दी ने शिलान्यास के साथ ही चार कार्यों का लोकार्पण भी किया।


सीएम योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में विकास की लिखी नई इबारत

मंत्री नन्दी (MLA Nand Gopal Gupta Nandi) ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों का ध्यान केवल घोटाला करने और अपनी तिजोरी भरने पर था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार (BJP Government) में विकास की नई इबारत लिखी गई है, जिसे प्रदेश का आम जन आज महसूस कर रहा है। मंत्री नन्दी (MLA Nand Gopal Gupta Nandi) ने कहा कि योगी सरकार (Yogi Government) में प्रयागराज का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है, बल्कि पूरा प्रयागराज बदला है। पूरे कार्यकाल में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी से लेकर करेली तक के इलाकों में अरबों रूपये के विकास कार्य कराए गए हैं। विकास कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मंत्री नन्दी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल मोदी एवं अनिल केसरवानी झल्लर, मण्डल अध्यक्ष मुठ्ठीगंज किशोरीलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चौक दिनेश विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष मीरापुर रणविजय सिंह, मन्डल अध्यक्ष कीडगंज मनोज मिश्र, मण्डल अध्यक्ष नैनी दिलीप केसरवानी, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिखा खन्ना, रेखा कनौजिया व स्वाति गुप्ता, पार्षद पूजा कक्कड़, आकाश सोनकर, ओमप्रकाश द्विवेदी, साहिल अरोरा, नन्दलाल, पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुशवाह व नीरज गुप्ता एवं समस्त कार्यकर्ता व लोग उपस्थित रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story