×

उमा भारती का बड़ा बयान: योगी आदित्यनाथ मेरा एडवांस वर्जन, पढ़ें पूरी खबर

Prayagraj News: उमा भारती ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने कार्य किया है। जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Shraddha
Published on: 17 Nov 2021 8:30 AM GMT
उमा भारती ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ
X

उमा भारती ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ

Prayagraj News : संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती (BJP leader Uma Bharti) ने यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उमा भारतीय ने दावा किया है की यूपी में फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ थी उमा भारती ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को अपना एडवांस वर्जन (Advance Version) बताते हुए उनके कार्यों की जमकर तारीफ की है।

उमा भारती ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा की इस बार यूपी में विपक्षी दलों को दहाई का आंकड़ा भी छूना मुश्किल हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा की प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने कार्य किया है। जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। उमा भारती ने कहा कि जनता ने पूरा मन बना लिया है, यूपी में फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की बढ़ती सक्रियता को लेकर उमा भारती ने कहा की चुनाव के समय जो लोग आते हैं, उनके बारे में जनता बखूबी जानती है। चुनाव के लिए पांच साल का संघर्ष करना पड़ता है, इसके लिए जेल जाने से लेकर डंडे भी खाने पड़ते हैं। कांग्रेस पार्टी का कभी जमाना था, तब उनके पूर्वजों ने सड़क पर संघर्ष किया था। जिसके बदौलत ही सत्ता पर काबिज हुए थे। लेकिन अब माहौल बदल गया है। जनता परिवारवाद से ऊब चुकी है। अब बीजेपी के सामने कोई टिकने वाला नहीं है।

इस दौरान उमा भारती ने सपा और बसपा पर भी जमकर निशाना साधा। उमा भारती ने कहा की मुलायम सिंह यादव के परिवार में भगदड़ मची है। वहीं मायावती को लेकर कहा कि वह जमीन पर कहीं दिखाई ही नहीं दे रहीं हैं। वह तो हमेशा आइसोलेशन में रहती हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से ज़्यादा सीट इस बार 2022 के चुनाव में बीजेपी जीतेगी। उमा भारती संगम क्षेत्र भी पहुँची जहां उन्होंने संगम क्षेत्र का जायज़ा लिया, गंगा जल को आचमन भी किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story