×

Prayagraj News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दावा, करछना में खिलेगा कमल, बनेगी फिर भाजपा सरकार

Prayagraj: यमुनापार के करछना इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि करछना एक ऐसी विधानसभा है जहां पर इससे पहले कभी कमल का फूल नहीं खिला था, लेकिन इस बार पूरी तरीके से विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा और 2022 में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Deepak Kumar
Published on: 6 Dec 2021 4:21 PM GMT
Prayagraj news in hindi Yamunapar Karchana areas BJP State President Swatantra Dev Singh addressed a public meeting
X

जनसभा को संबोधित करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। 

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा है कि करछना एक ऐसी विधानसभा है जहां पर इससे पहले कभी कमल का फूल नहीं खिला था, लेकिन इस बार पूरी तरीके से विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा और 2022 (UP Election 2022) में एक बार फिर भाजपा सरकार (BJP Government) बनेगी। उन्होंने यमुनापार के करछना इलाके (Karchana areas of Yamunapar) में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।


स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि 2022 (UP Election 2022) के चुनाव में बहुत ज्यादा वक्त नहीं है ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना होगा। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया है कि 2022 (UP Election 2022) में एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लगातार भारतीय जनता पार्टी नेता (BJP) व कार्यकर्ता पार्टी के विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर गिना रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रदेव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) चुनाव में अभी से जुटने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि प्रयागराज के यमुनापार इलाके (Yamunapar Area) में आयोजित स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) की जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें यमुनापार (Yamunapar) के चारों विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों की तरफ से भी भीड़ को बुलाया गया था। इस दौरान भीड़ को देखकर उत्साहित स्वतंत्र सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कार्यकर्ताओं से 2017 वाली जीत को दोहराने का आह्वान किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने सपा सरकार पर किया हमला

स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार (BJP Government) बनने से प्रदेश के विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। मंच पर संबोधन करते हुए स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने सपा सरकार (SP Government) पर जमकर निशाना साधा। जिन्ना की बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस पार्टी की सरकार में जिन्ना का साथ दिया जाए उस पार्टी को वोट देना ठीक नहीं है।

करछना विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh) ने कहा कि करछना एक ऐसी विधानसभा है जहां पर इससे पहले कभी कमल का फूल नहीं खिला है लेकिन इस बार पूरी तरीके से विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उतारे जाने वाले प्रत्याशी का भी चयन हो सकता है। आपको बता दें 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उज्जवल रमण सिंह (Ujjwal Raman Singh of Samajwadi Party) ने करछना विधानसभा (Karchana Assembly) सीट से चुनाव जीता था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story