×

Prayagraj News: कल्याण सिंह की अस्थियां की गईं विसर्जित, बेटे राजवीर सिंह ने संगम की पावन धारा में किया प्रवाहित

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की अस्थियां आज त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में प्रवाहित की गईं।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 10 Sep 2021 3:39 PM GMT
Kalyan Singhs ashes were immersed, son Rajveer Singh flowed in the holy stream of Sangam
X

प्रयागराज: स्व. कल्याण सिंह की अस्थियां की गईं विसर्जित

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की अस्थियां आज त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में प्रवाहित की गईं। कल्याण सिंह के बेटे एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने अस्थियों को विधि विधान से त्रिवेणी की पावन धारा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित किया।

अस्थियों के विसर्जन के बाद स्व. कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने बताया की पांच पवित्र नदियों में अस्थियों को विसर्जित किया जाना था, चार जगहों पर अब तक विसर्जित किया जा चुका है। जिसमें बुलंदशहर और एटा के बाद अयोध्या के सरयू नदी में अस्थियों को प्रवाहित किया जा चुका है। आज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में अस्थियों को विसर्जित किया गया। राजवीर सिंह ने कहा की बाबू जी का संकल्प अयोध्या में राम मंदिर का था जो पूरा हो रहा है।


रामभक्तों को हमेशा याद रहेंगे कल्याण सिंह- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

स्वर्गवास के बाद अर्थी बीजेपी के झंडे में ही उठे यही उनकी अंतिम ईच्छा थी यह भी पूरा हो चुका है। स्व. कल्याण सिंह को याद करते हुए राजवीर सिंह ने कहा कि वह हमेशा हम सबके लिए अमर रहेंगें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की कल्याण सिंह का निधन हम सबके लिए दुःखद है, लेकिन कल्याण सिंह का वह साहसिक निर्णय करोड़ों रामभक्तों को हमेशा हमेशा के लिए याद रहेगा।


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की जिस तरीके से अयोध्या के विवादित ढांचा ढहते समय उन्होने निर्णय लिया की सरकार रहे या जाए लेकिन रामभक्तों पर कोई आंच नहीं आने देंगें। जिसकी बदौलत ही आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उनके इस साहसिक फैसले से से आज करोड़ों रामभक्तों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो रही है, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की वह हम सबके लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। उनके विशाल व्यक्तित्व हमेशा अमर रहेगा।


कार्यक्रम में मौजूद रहे

दोपहर करीब तीन बजे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह और पोते संदीप सिंह अस्थि कलश लेकर प्रयागराज के वीवीआईपी घाट पहुंचे। अस्थि विसर्जन से पहले संगम के वीवीआईपी घाट पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह को श्रधांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके विशाल व्यक्तित्व को सभी ने याद किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी समेत कई बीजेपी विधायक व सांसद मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story