×

Prayagraj news: प्रियंका गांधी दोपहर बाद प्रयागराज में, गोहरी गांव में चार लोगों की हत्या मामले में मिलेंगी पीड़ित परिवार से

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi political career) आज प्रयागराज पहुंचेगी। वहां वह पीड़ित परिवार से मिलेंगी।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Ragini Sinha
Published on: 26 Nov 2021 6:48 AM GMT
Prayagraj latest news
X

Prayagraj news: प्रियंका गांधी दोपहर बाद प्रयागराज में (Social Media)

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी (Prayagraj main priyanka gandhi) प्रयागराज में। प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra) आज 1.30 बजे के बाद पहुँच सकती हैं। प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी गाँव (gohri village) में मज़दूरी करने वाले फूलचंद पासी (phoolchand pasi murder), उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या के मामले को लेकर आ रही हैं प्रियंका गांधी। प्रियंका गाँधी ( Priyanka Gandhi in Gohri village) गोहरी पहुँचकर नरसंहार में मारे गये लोगों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बाँटेंगी।

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

प्रयागराज (Prayagraj latest news) के फाफामऊ क्षेत्र में बेटी और बेटे समेत दंपत्ति की हुई हत्या अब धीरे-धीरे राजनीति रंग लेती जा रही है। एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के बारे में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को प्रयागराज के कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के लोगों ने अवगत कराया जिसके बाद आज प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi political career) प्रयागराज पहुंच सकती हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घटना की पूरी रिपोर्ट भी भेजी है।हालांकि, आज प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ स्थानीय नेताओं का दल मौके पर जाएगा। 8 सदस्यीय दल में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ,भगवती प्रसाद चौधरी, विजय प्रकाश, सुरेश यादव, अरुण तिवारी मुख्य रूप से हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी 2 बजे के बाद फाफामऊ क्षेत्र के मोहनगंज गोरी गांव में मृतक परिवार के परिजनों से मुलाकात करेगी।

बेटी से दुष्कर्म की आशंका

आपको बता दें 25 नवंबर की सुबह दलित परिवार के 4 लोगों की हत्या का मामला सामने आया था। हत्यारों ने सभी लोगों का कुल्हाड़ी से बेरहमी से कत्ल कर डाला था। हालांकि पुलिस ने मां बेटी से दुष्कर्म की आशंका पर दोनों की स्लाइड सुरक्षित की है। घटना का मूल कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने घर के भीतर खून से सनी लाश बरामद की थी। जिसमें सभी के सर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया था। खून से सनी कुल्हाड़ी भी पुलिस को मिली थी। मौके पर मौजूद स्थानीय महिलाओं का कहना था कि मृतक किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका है। आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा भी शुरू कर दिया था।

11 लोगों के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या दुष्कर्म पोक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में आकाश सिंह, आकाश की पत्नी बबली सिंह, रवि सिंह, मनीष सिंह, अमित सिंह, अभय, राजा रंजू, कुलदीप, कान्हा और अशोक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने फाफामऊ इंस्पेक्टर राम केवट पटेल और सिपाही सुशील सिंह को निलंबित कर दिया है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story