×

Up Election 2022: जनकल्याण पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ किया गठबंधन, पाल समुदाय ने अखिलेश यादव का दिया समर्थन

Up Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले जनकल्याण पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है। जन कल्याण पार्टी जनकल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में हुआ गठबंधन।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Ragini Sinha
Published on: 10 Jan 2022 12:46 PM GMT
Up Election 2022
X

Up Election 2022 : जनकल्याण पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ किया गठबंधन

Up Election 2022 : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में फरवरी से विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। हर राजनीतिक पार्टियों में हलचल मची हुई है। इसी कड़ी में आज विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को मजबूती मिली है। प्रयागराज में आज जन कल्याण पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की है।

'विचारधारा से प्रभावित होकर के वह गठबंधन कर रहे हैं'

जनकल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बहादुर पाल ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास दिलाते हैं और समाजवादी पार्टी के रीति और नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर के वह गठबंधन कर रहे हैं।


भाजपा पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में तानाशाह रवैया रहा है, महंगाई चरम पर है ,बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार, हत्याएं के साथ ही साथ किसान पर भी उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं ,स्वास्थ्य व्यवस्था लचर रही है और इतनी परेशानी के मद्देनजर अब उनकी पार्टी बिना शर्त समाजवादी पार्टी को समर्थन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बहादुर पाल ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में चार करोड़ की आबादी पाल समाज की है ऐसे में सभी पाल समुदाय के लोग समाजवादी पार्टी के समर्थन में हैं।

जनकल्याण पार्टी और समाजवादी पार्टी का गठबंधन

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए पाल समुदाय के लोग बूत एवं डोर टू डोर जनसंपर्क भी करेंगे। सीटों पर किए गए सवाल पर जनकल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभी इस विषय पर चर्चा नहीं हुई है जल्दी इस विषय पर भी चर्चा होगी। प्रेस वार्ता के दौरान आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में आज जनकल्याण पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की घोषणा हुई। इस मौके पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने जनकल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बहादुर पाल को माल्यार्पण करके उनका आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। जिसके बाद हर राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होने हैं ऐसे में प्रयागराज में 27 फरवरी को मतदान होना है।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story