×

UP Election 2022: प्रयागराज में विपक्ष पर गरजीं स्मृति ईरानी, कहा- लक्ष्मी साइकिल पर नहीं, कमल के फूल पर आती हैं

UP Election 2022: जनपद प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा कर समर्थन जुटाने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राम का अस्तित्व ना मानने वाले कोट पर जनेऊ पहन कर टहल रहे हैं।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 21 Feb 2022 1:10 PM GMT
UP Election 2022: Smriti Irani lashed out at the opposition in Prayagraj, said- Lakshmi comes on lotus flower, not on cycle
X

प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Prdesh News) की संगम नगरी जनपद प्रयागराज (District Prayagraj) में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगा है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कई जनसभाएं की। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

जनपद प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा कर समर्थन जुटाने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राम का अस्तित्व ना मानने वाले कोट पर जनेऊ पहन कर टहल रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि "लक्ष्मी साइकिल पर नहीं, कमल के फूल पर आती हैं।

योगी सरकार की प्रतिबद्धता थी कि राममंदिर का फैसला आने के बाद एक मच्छर भी नहीं मरा- स्मृति ईरानी

उन्होंने राममंदिर का मुद्दा (Ram temple issue) उठाते हुए कहा कि 'यह वही सपा है जिसने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी'। विपक्ष ने चुनौती दिया था कि निर्णय पक्ष में हुआ तो खून की नदियां बहेंगी लेकिन ये योगी सरकार की प्रतिबद्धता थी कि फैसला आने के बाद एक मच्छर भी नहीं मरा, जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया कि 'मंदिर वहीं बनाएंगे' और आज मंदिर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक जारी है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्मृति ईरानी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया और राष्ट्रभक्ति के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के किसी नेता का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि सपा के एक नेता ने अपने स्कूल में राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' गाने से इंकार कर दिया।

कांग्रेस पार्टी तो 'भगवान राम' के अस्तित्व को ही नकारती है- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) की उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Sarkar) की तारीफ़ करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में जनता हर रोज भारत मां को प्रणाम करती है, उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेज के नेता मजाक उड़ाया करते थे। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने माफियाओं से गरीब की जमीन खाली कराई गई और आज उस जमीन पर गरीब के लिए आशियाना बन रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कि कांग्रेस पार्टी तो 'भगवान राम' के अस्तित्व को ही नकारती है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story