×

UP Election 2022: बाहुबली राजा भैया की पार्टी के महासचिव शैलेन्द्र सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला

Up Election 2022 : कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह (kunda Bahubali MLA Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया (Raja bhaiya) की पार्टी जनसत्ता दल (Jansata dal) राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद शैलेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

Syed Raza
Report Syed RazaPublished By Ragini Sinha
Published on: 16 Jan 2022 11:03 AM GMT
UP Election 2022
X

बाहुबली राजा भैया की पार्टी के महासचिव शैलेन्द्र सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (up election 2022) की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) सत्ता के लिए दो दो हाथ करने को तैयार हैं। वहीं, छोटे दल भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेताब है। इसी कड़ी में कुंडासे बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह (kunda Bahubali MLA Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया (Raja bhaiya) की पार्टी जनसत्ता दल (Jansata dal) भी प्रदेश के 100 विधानसभा सीटों (100 vidhansabha seat) पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद शैलेंद्र सिंह (Former MP Shailendra Singh) ने दावा किया है कि पार्टी प्रदेश के 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें मौजूदा समय में 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान भी किया जा चुका है।

गठबंधन होने का दावा

शैलेंद्र सिंह ने यह भी कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से गठबंधन (Gathbandhan) को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी का किसी न किसी दल से गठबंधन जरूर होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी का जिस भी दल से गठबंधन होगा, अन्य सीटों पर भी उसी दल को समर्थन देंगे। शैलेंद्र सिंह (shailendra singh) ने राजा भैया (Raja bhaiya) को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा पहचानने से इंकार करने वाले सवाल पर निशाना साधा है। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यह अलग बात है कि आज अखिलेश यादव राजा भईया को नहीं पहचानते होंगे, लेकिन हम सब उन्हें बेहतर ढंग से पहचानते हैं, आने वाले समय में और भी बेहतर ढंग से उनको जनता पहचान करा देगी।

राजा भैया को पहचानने से इंकार

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा में पिछले दिनों पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मीडिया के सवाल पर राजा भैया (Raja bhaiya) को पहचानने से इंकार कर दिया था। उन्होंने सीधे तौर पर यह कहा था कि राजा भैया यह कौन लोग हैं।इसके बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई थी।

राजा भैया का दल प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बेताब है। इसी कड़ी में प्रयागराज की 2 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है, जिसमें फाफामऊ विधानसभा (Phaphamau Assembly) से लक्ष्मी नारायण जायसवाल (Laxmi Narayan Jaiswa) और सोरांव विधानसभा से डॉक्टर सुधीर राय (Dr Sudhir Rai from Soraon Assembly) जनसत्ता दल से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story