×

Sant Kabir Nagar News: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, आम आदमी पार्टी ने जारी किया 17 प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

संतकबीरनगर में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव और विजय आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में 17 प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का मनोनयन किया है।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Shashi kant gautam
Published on: 30 July 2021 8:18 AM GMT (Updated on: 30 July 2021 8:20 AM GMT)
Aam Aadmi Party released the District President of 17 Cells
X

संतकबीर नगर: आम आदमी पार्टी ने जारी किया 17 प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Santkabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद संतकबीरनगर में आम आदमी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। वहीं जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव और विजय आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में 17 प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है।

आपको बता दें कि जिले के प्रतिष्ठत लक्ष्मी होटल & रेस्टोरेंट में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा से पंडित विजय आनंद उपाध्याय मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। जहां जिलाअध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजय आनंद उपाध्याय को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्यार और समर्थन मिला- रमेश चंद्र यादव

जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, विजय आनंद उपाध्याय और जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शहर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी होटल & रेस्टोरेंट में 17 फ्रंटलो के जिला अध्यक्ष को मनोनयन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि "आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में जो प्यार व समर्थन मिला है, उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर में विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने जा रही है।"

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश


बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इसी क्रम में सभी 17 प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़कर सरकार बनाने जा रही है। जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणांचल से जनता का समर्थन मिलना उत्तर प्रदेश में नई सरकार का संकेत दे रही है। आज पार्टी के कार्यक्रम में बसपा के सेक्टर प्रभारी व BDC हरिश्चंद्र चौरसिया व पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रमन तथा पूर्व BDC चंद्रेश कुमार ने बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं जिसका हमे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जबरदस्त फायदा मिलेगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story