×

Baliram Yadav Wiki: कौन है संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष बलिराम यादव, क्या है इनका राजनीतिक कद, जानें यहां सबकुछ

Baliram Yadav Wiki: जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले में अध्यक्ष बने बलिराम यादव (Baliram Yadav) खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कामा खास गांव के रहने वाले हैं।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Chitra Singh
Published on: 9 Aug 2021 4:19 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2021 4:59 AM GMT)
Baliram Yadav Wiki
X

बलिराम यादव (फाइल फोटो)

Baliram Yadav Wiki: संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) के बलिराम यादव (Baliram Yadav) ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जनता का दिल जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद हासिल किया। आइए आपको बताते हैं कि कौन है बलिराम यादव (Baliram Yadav Kaun Hai), किस पार्टी से (Baliram Yadav From which Party) चुनाव में लड़े थे और क्या है इनकी बॉयोग्राफी (Baliram Yadav Biography In Hindi)...

कौन है बलिराम यादव (Who is Baliram Yadav)- जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh) के रूप में संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले में अध्यक्ष बने बलिराम यादव (Baliram Yadav) खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कामा खास गांव के रहने वाले हैं। बलिराम यादव सामान्य परिवार (Baliram Yadav Family) से है इनके पिता रामदौड यादव वेस्ट बंगाल में पीडब्ल्यूडी विभाग में कर्मचारी थे जो अब रिटायर्ड हो चुके हैं। माता रंगो देवी गृहणी है । पत्नी सुमन देवी भी गृहणी इसके अलावा बलिराम यादव के तीन बेटे हैं दीपक नीरज और दीपांशु बलिराम यादव के बड़े भाई कृष्णा भी खेती बारी देखते है ।

बलिराम यादव की शिक्षा (Baliram Yadav Education)

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की शिक्षा दीक्षा खलीलाबाद शहर के जीपीएस इंटरमीडिएट कॉलेज से इंटरमीडिएट की है।

व्यावसायिक परिचय (Professional Introduction)

जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव व्यवसाय क्षेत्र में ठेकेदारी का काम करते हैं और संत कबीर नगर जिले में उनका बालू का ठेका चलता है।

राजनीतिक कद व परिचय (Baliram Yadav Political Stature & Introduction)

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का राजनीतिक क्षेत्र में पहले कोई हिस्सेदारी नहीं थी। पहली बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्दल चुनाव लड़े थे। चुनाव जीतने के बाद बलिराम यादव समाजवादी पार्टी (Baliram Yadav from Samajwadi Party) ज्वाइन किए, जिसके बाद सपा ने उनको जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव जीते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए।

फूलो को गुलदस्ता लेते बलिराम यादव

जिला पंचायत अध्यक्ष की संपत्ति (Baliram Yadav Net Worth)

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नाम से अभी कोई संपत्ति नहीं है। सभी संपत्ति उनके पिता के रामदौड यादव के नाम से बलिराम यादव के नाम एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट गाड़ी है। स्कॉर्पियो गाड़ी उन्होंने चुनाव जीतने के बाद ली है।

विवाद व चर्चित किस्से

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव स्वच्छ छवि के है इनका पूर्व में कोई विवाद और कोई किस्से नहीं है

जिला पंचायत अध्यक्ष की उपलब्धि (Baliram Yadav Achievement)

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि जिला पंचायत सदस्य बनना है क्योंकि उन्होंने पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा था और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए थे। उसके बाद दूसरी उपलब्धि समाजवादी पार्टी ने उनको जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया और वह 6 वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत गए थे।

बलिराम यादव

खास जानकारी

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने बताया कि चुनाव में जिला पंचायत सदस्य में भी उनको जनता का अपार समर्थन मिला, जिससे व जिला पंचायत सदस्य बने। उसके बाद समाजवादी पार्टी ने जब उनको टिकट दिया तो 12 जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी के थे, जिससे वह मजबूती के साथ चुनाव लड़े और 18 मत पाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा चौरसिया को 6 वोटों से मात देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया।

फ्यूचर प्लान

बलिराम यादव ने अपने अगले फ्यूचर प्लान के बारे में बताया कि सबसे पहले वह जनता की सेवा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के मद में आए हुए धन से पूरे जिले के सर्वांगीण विकास करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी ठोकने का काम करेंगे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story