×

Sant Kabir Nagar: अपने आशियाने की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, पिता को मृत दिखाकर हड़प ली संपत्ति

Sant Kabir Nagar : पिता की जन्मभूमि को खोजा तो पता चला कि उनके पिता संतकबीरनगर जिले के पड़रिया गांव के निवासी थे। फिर परिवार के साथ पड़रिया गांव पहुंचे।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Monika
Published on: 22 Dec 2021 7:19 AM GMT
Sant Kabir Nagar
X

आशियाने की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार (फोटो : सोशल मीडिया )

Sant Kabir Nagar: मेहदावल तहसील पड़रिया गांव ( Padariya gaon ) के निवासी अब्दुल मजीद के पिता वर्षों पूर्व अपने परिवार का जीविका चलाने के लिए परदेस चले गए। हालात ऐसा रहा कि उन्होंने परदेस में अपना परिवार बसा लिया वक्त लंबा गुजर गया और उनकी वहीं पर ही मौत (death) हो गई। पिता की मौत के बाद जब उनके वारिस ने अपने पिता की जन्मभूमि को खोजा तो पता चला कि उनके पिता संतकबीरनगर जिले के पड़रिया गांव के निवासी थे। फिर क्या था परिवार के साथ वह लो पड़रिया गांव पहुंचे।

मृत दिखाकर हड़प ली संपत्ति (फोटो : सोशल मीडिया )

कागजों में उनके पिता की मृत्यु (pita ki mrityu) हो चुकी है, जबकि वास्तविकता में उनके पिता की सन 2009 में मौत हुई थी। जमीन लोभियों ने उनके पिता की मृत्यु सन 1993 में ही दिखा दी। अधिकारियों ने ना जांच की ना पड़ताल, पूरे खानदान को कागजों में सफाया कर दिया। पीड़ित अब्दुल मजीद पूरे परिवार के साथ डीएम दिव्या मित्तल से लेकर एसडीएम तहसीलदार थानेदार के चक्कर काट रहे हैं। परिवार अपनी पैतृक संपत्ति वापस दिलाने की गुहार लगा रहा है। यहां सवाल ये भी कि कैसे बिना कोई जांच के किसी व्यक्ति की संपत्ति हड़प ली (sampatti) गई। उन्हें 25 साल पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। ये बिना मिलीभगत के संभव नहीं है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story