×

Sant Kabir Nagar News: जिंदगी की जंग हार गए अलाव से झुलसे शेषनाथ यादव 'मटरू' के माता पिता, सपा नेता नित्यानंद यादव ने दी श्रद्धांजलि

Sant Kabir Nagar News: 6 घंटे के भीतर ही हुई वृद्ध दंपति के निधन की सूचना से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Monika
Published on: 14 Jan 2022 6:25 AM GMT
SP leader Sheshnath Yadav  parents death
X

अलाव से झुलसे शेषनाथ यादव के माता पिता का निधन (फोटो : सोशल मीडिया )

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटा में बीते 9 जनवरी को अलाव की आंच से झुलसे वृद्ध दंपति (aag mein jhulse) ने 6 घंटे के भीतर अस्पताल में दम तोड़ दिया। सपा नेता शेषनाथ यादव (SP Sheshnath Yadav) मटरू के माता पिता के एक साथ निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध है। निधन की सूचना मिलते ही उनके घर पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। हर कोई इस घटना से स्तब्ध था।

पिछले दिनों ग्राम रेवटा निवासी 80 वर्षीय राम मूरत यादव और उनकी पत्नी कमला देवी घर पर ही अलाव ताप रहे थे, अचानक वृद्ध दंपति अलाव की तेज लपट में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम् पूर्व जिला महासचिव नित्यानंद यादव (Nityanand Yadav) ने बताया कि इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात जहां मटरू यादव के पिता राम मूरत जिंदगी की जंग हार गए वहीं शुक्रवार की भोर में उनकी माता कमला देवी ने भी दम तोड़ दिया। 6 घंटे के भीतर ही हुई वृद्ध दंपति के निधन की सूचना से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

आज ही किया जायेगा मृतक वृद्ध दंपति का अंतिम संस्कार

सपा नेता नित्यानंद यादव ने अपने करीबी शेषनाथ यादव मटरू को आकस्मिक रूप से मिले दोहरे दुख पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करने की ईश्वर से कामना भी किया है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद रेवटा स्थित कुआनों नदी के तट पर आज ही मृतक वृद्ध दंपति का अंतिम संस्कार (antim sanskar) किया जाएगा। सपा नेता के आवास पर शोकाकुल समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story