×

Sant Kabir Nagar News: हिंदू वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष छेदी यादव पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में आने वाले पचपोखरी गांव के रहने वाले हिंदू वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष छेदी यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Deepak Kumar
Published on: 2 Nov 2021 6:15 PM GMT
Four year old kid kidnapped and murdered in Sisauli village
X

मेरठ में 4 साल के बच्चे की हत्या से सनसनी। 

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में आने वाले पचपोखरी गांव के रहने वाले हिंदू वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष छेदी यादव (Hindu Vahini former district president Chhedi Yadav)पर जानलेवा हमला हुआ है। छेदी यादव ने अपने दुश्मनों के द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पूरे मामले पर पुलिस ने गोली के आरोप को खारिज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई करने की बात कही है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

देर शाम छेदी यादव पर उनके दुश्मनों ने किया जानलेवा हमला

आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले का है जहां के रहने वाले दुधारा थाना क्षेत्र के पंच पोखरी गांव के रहने वाले छेदी यादव हिंदू वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। वह हिंदू के कद्दावर नेता माने जाते हैं। देर शाम छेदी यादव (Hindu Vahini former district president Chhedi Yadav) पर उनके दुश्मनों ने जानलेवा हमला कर दिया। फोन के माध्यम से छेदी यादव ने बताया कि उनके ऊपर उनके दुश्मनों ने गोली मारकर उनको घायल कर दिया है। आनन-फानन में परिजनों ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष छेदी यादव को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं का अस्पताल पर लगा जमावड़ा

वहीं, पूरे मामले पर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना बताई जा रही है हिंदुओं वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष छेदी यादव (Hindu Vahini former district president Chhedi Yadav) के घायल होने की सूचना पर हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं का अस्पताल पर जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं, इस मामले पर खलीलाबाद के सीओ अंशुमान मिश्रा से बात की गई। उन्होंने बताया कि मामला गोलीकांड का नहीं, बल्कि उनके ही गांव के रहने वाले कुछ लोगों द्वारा उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला किया गया है, जिसमें वह घायल हुए हैं। हालत सामान्य है आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story