×

Sant Kabir Nagar News: पीस पार्टी ने 2022 चुनाव को लेकर किया शंखनाद, डॉ अयूब ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब खान ने चुनावी शंखनाद कर अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Shashi kant gautam
Published on: 2 Sep 2021 1:03 PM GMT
Dr Ayub Khan inaugurates his election office
X

संतकबीरनगर: डॉ अयूब खान ने अपने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है संतकबीर नगर जिले में 2022 चुनाव को लेकर बड़े-बड़े नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। जिले में आज पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब खान ने चुनावी शंखनाद कर शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले का है जहां पर आज पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयूब खान अपने चुनावी कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे थे जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डॉ. अयूब खान का फूल माला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। फीता काटकर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और खलीलाबाद से विधायक रहे डॉ. अयूब खान ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए 2022 विधानसभा चुनाव का आगाज किया।

बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह कर रही है- डॉ. अयूब खान

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब खान ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। 2022 में पीस पार्टी ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश में एक नया आयाम साबित करेगी। गठबंधन के सवाल पर पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयूब खान ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि अभी तक उनकी पार्टी ने गठबंधन के विषय में नहीं सोचा है। आगे जैसी रणनीति होगी उसे देखा जाएगा।


अबकी बार अखिलेश यादव ही पीस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे- डॉ. अयूब खान

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर डॉ. अयूब खान ने बात को काटते हुए कहा कि अबकी बार अखिलेश यादव ही पीस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। कार्यक्रम में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब खान के साथ कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 की जमकर धज्जियां उड़ाई और पूरे कार्यक्रम में बिना मास्क के नजर आए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story