×

Sant Kabir Nagar News Today: भोजपुरी फिल्म स्टार पाखी हेगड़े ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बांटी राहत सामग्री

Sant Kabir Nagar News Today: संतकबीरनगर जिले में भोजपुरी फिल्म स्टार पाखी हेगड़े ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें राहत सामग्री बांटी।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Chitra Singh
Published on: 28 Aug 2021 9:31 AM GMT
Bhojpuri Actress Pakhi Hegde
X

बाढ़ पीड़ितो का राहत सामग्री बांटती पाखी हेगड़े

Sant Kabir Nagar News Today: संतकबीरनगर जिले में बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए मदद लेकर भोजपुरी की अभिनेत्री पाखी हेगड़े (Bhojpuri Actress Pakhi Hegde) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा (Flood Affected Areas Visit) किया। इस दौरान पाखी खुद बाढ़ में लोगों के बीच राहत सामग्री (Relief Material) बांटी।

यूपी के संत कबीर नगर जिले में आज भोजपुरी एक्टर पाखी हेगड़े ने कबीर दर्शन के बाद बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए धनघटा के बड़ा घाट बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। पाखी संत कबीर नगर अपने दोनों गाने का अभ्यास करने पहुंची। इसी दौरान एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने धनघटा तहसील के बाढ़ क्षेत्र के बीच जा कर उनके दुख दर्द को करीब से देखा और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

पाखी हेगड़े बाढ़ प्रभावित इलाके करनपुर, कंचनपुर, गायघाट, कठहा, सियरकला,चकदहा, भउआपार, सरैया, खड़गपुर, दौलतपुर, गुलहरिया, खालेपुरवा, लाल तुरकौलिया इत्यादि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलीं। पाखी ने कहा, यहां हालात देखकर तो बहुत बुरा लग रहा है ना जाने इनको मुझ से क्या उम्मीद होगी कि ये अपना दुख दर्द मुझसे बयां कर रहे हैं। यहां की व्यवस्था इतनी खराब है कि मैं बता नहीं सकती। उनके पास ना कोई सुविधा है और ना ही कोई मदद करने वाला। यहां पर जो काम हुआ है वह भी सही नहीं हुआ है । इन्हें जिस चीज की अभी जरूरत है वह भी इन्हें नहीं मिल रहा है। मन थोड़ा दुखी हो रहा है।"

बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करती पाखी हेगड़े

पाखी ने आगे कहा, "हम लोग राहत थोड़ी लाए हैं क्योंकि बोर्ड में उतना भर नहीं सकते थे। जितना लाए हैं उतना लोगों को दे रहे हैं। हमारी कोशिश है कि इस बुरे वक्त में लोगों की कुछ सहायता हो जाए। मैं यही जागरूकता फैलाना चाहती हूं कि जाग जाइए नहीं तो जब आप वोट मांगने आएंगे तो लोग जवाब देंगे।"

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story