×

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश में 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी सपा, बोले अनीश रजा

Sant Kabir Nagar News: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश रजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार में अपराध का बोलबाला है।

Amit Pandey
Report Amit PandeyPublished By Shashi kant gautam
Published on: 12 Nov 2021 1:00 PM GMT
Sant Kabir Nagar News: Anish Raza will form government in Uttar Pradesh with full majority in 2022
X

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश में 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी सपा - अनीश रजा

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर (District Gorakhpur) में कल शुरू होने वाले रथ यात्रा (Rath Yatra) में सम्मिलित होने जा रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड (Mulayam Singh Youth Brigade) के प्रदेश अध्यक्ष अनीश रजा (Anish Raza) का संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान अनीश रजा ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर जमकर तंज कसा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपराध का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश की पूरी आवाम मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार से परेशान हो गई है इसी को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रथयात्रा लेकर निकले हैं जिस तरीके से लोगों का हुजूम रथ यात्रा में उमड़ रहा है।

अबकी बार उत्तर प्रदेश में 400 सीट लाकर सरकार बनाएगी सपा-अनीश रजा

इससे यह साफ साबित हो रहा है कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में 400 सीट लाकर समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले के एक निजी होटल का है जहां पर समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा कल गोरखपुर में होने वाले रथ यात्रा में सम्मिलित होने जा रहे थे जिले के एक निजी होटल में उन्होंने मीडिया से मुलाकात की।



किसान परेशान, नौजवान बेरोजगार घूम रहा है-अनीश रजा

मीडिया से मुलाकात के दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि अबकी बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया है। उत्तर प्रदेश की सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरीके से किसान परेशान, नौजवान बेरोजगार घूम रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ लोगों के साथ छलावा कर रही है जिसका जवाब 2022 विधानसभा चुनाव में जनता देने जा रही है एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आएगी और उत्तर प्रदेश को फिर से उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा। शिवपाल यादव के गठबंधन के सवाल पर अनीश रजा ने कहा कि जल्द ही शिवपाल यादव से गठबंधन की बात चल रही है जो हो जाएगी परिवार मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story