×

Santkabirnagar News: सपा नेता का जोरदार स्वागत, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे अबू आसिम आजमी

महाराष्ट्र के विधायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शुक्रवार को संत कबीर नगर जिले पहुंचे।

Amit Pandey
Published on: 27 Aug 2021 3:59 PM GMT
abu asim azmi
X

प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम (फोटो-न्यूजट्रैक)

Santkabirnagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले में वर्ष 2022 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए महाराष्ट्र के विधायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी शुक्रवार को संत कबीर नगर जिले पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर तंज कसा। अबू आसिम आजमी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। लॉ एंड आर्डर मेंटेन नहीं है। प्रदेश में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, पुलिस से जबरन लोगों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है।

आपको बता दें कि पूरा मामला संत कबीर नगर जिले का है जहां मिशन 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी पहुंचे। संत कबीर नगर जिले में पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद ओवैस के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाते हुए अबू आसिम आजमी को का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर तंज कसा। गोरखपुर में हुए युवती की हत्या के मामले में अबू आसिम आजमी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से फेल हो गई है।


भारतीय जनता पार्टी की सरकार गुंडों की सरकार है, जिसको उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी 2022 में पूरे दमखम के साथ लड़ते हुए उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के जेल के सवाल पर पल्ला झाड़ते हुए मोहम्मद अबू आसिम आजमी ने कहा कि वह किसी की जगह पर उत्तर प्रदेश में नहीं आए हैं जल्द ही आजम खान की रिहाई होगी और वह दोबारा समाजवादी पार्टी के लिए 2022 के चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story