×

कपिलवस्तु महोत्सवः दूसरी शाम बालीवुड सिंगर अमन त्रिखा के नाम, दिल जीत लिया सिंगर ने

Kapilvastu Mahotsav: कपिलवस्तु महोत्सव में लोगों की मांग पर पुराना फिल्मी गीत- दर्दे दिल दर्दे जिगर को सुनाया। इसके बाद एक के बाद तैनूं दिल को सुनाया

Intejar Haider
Report Intejar HaiderPublished By Ragini Sinha
Published on: 22 Nov 2021 12:35 PM GMT
Kapilvastu mahautshav begain siddarth nagar
X

कपिलवस्तु महोत्सवः दूसरी शाम बालीवुड सिंगर अमन त्रिखा के  नाम

Kapilvastu Mahotsav 2021 : कपिलवस्तु महोत्सव (Kapilvastu Mahotsav 2021 ) की दूसरी शाम बालीवुड सिंगर अमन त्रिखा (Singer aman trikha) के नाम रही। रात करीब दस बजे शुरू हुए कार्यक्रम में इस गायक ने ऐसा समां बांधा कि कब तारीख बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। देर रात तक श्रोता कुर्सी पर जमे रहे। पंजाबी रैप (punjabi rape) व मैलोडी पर वह थिरकते रहे। श्रोताओं ने पुराने व प्रेमरस के गीतों का भी आनंद लिया। गायक के साथ सांसद जगदंबिका पाल की पत्नी स्नेहलता पाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा की पत्नी व एसडीएम सदर विकास कश्यप ने भी गीत गुनगुनाये। श्रोताओं की मांग पर नए फिल्मी गानों का भोजपुरी वर्जन भी सुनाया। गायक अमन त्रिखा ने शाम की शुरूआत गणेश वंदना- देवा श्रीगणेश देवा से की। इसके बाद राष्ट्र के नाम पर देशभक्ति गीत को समर्पित करते हुए गायक सुखविंदर सिंह का गाया नगमा तेरी मिट्टी में मरजावां को सुनाया। इसके बाद तो महफिल जम गई और गीतों की गंगा बहने लगी। नए जमाने का गाना-दिल का दरिया बह ही गया, इश्क इबादत बन ही गया जैसे ही सुनाया, युवा श्रोता झूमने लगे। पंजाबी गीत- रातां लंबियां-लंबिया रे सुनाया। जग घुमया थारे जैसा न कोई गीत सुनने के बाद पंडाल में मौजूद सभी के पांव थिरकने लगे।

फिल्मी गीतों पर आधारित मैलोडी सुनायी

लोगों की मांग पर पुराना फिल्मी गीत- दर्दे दिल दर्दे जिगर को सुनाया। इसके बाद एक के बाद तैनूं दिल को सुनाया। ओ माई गॉड फिल्म का प्रसिद्ध गीत गो-गो गोविंदा गीत पर जब श्रोताओं को मस्ती में झूमते देखा तो अमन त्रिखा अपने-आप को नहीं रोक सके। मंच से नीचे उतर आए और श्रोताओं के बीच जमकर ठुमका भी लगाया। सांसद व डीएम की पत्नी के साथ पुरानी फिल्म के नगमा-ओ मेरी जोहरा जबीं पर तुकबंदी की। एसडीएम सदर ने हुक्का मार गीत का अंतरा सुनाया। लोगों की मांग पर करीब 15 मिनट तक नए फिल्मी गीतों पर आधारित मैलोडी सुनायी। रात ढलने के साथ कार्यक्रम अपने शबाब पर पहुंचने लगा। आखिर में श्रोताओं को समर्पित करते हुए-बस याद साथ है, तेरी याद साथ है को सुनाकर समापन किया। साज पर बालीवुड में कार्यरत उस्मान भाई व टीम ने साथ दिया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story