×

UP Election 2022: भाजपा ने देश व प्रदेश में किया है बदलाव, बोले सूर्य प्रताप

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी की 'जन विश्वास यात्रा' में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के काम से 'जनता काफी खुश है, 2022 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Intejar Haider
Published on: 1 Jan 2022 4:48 PM GMT
UP Election 2022: BJP has made changes in the country and the state- Surya Pratap
X

सिद्धार्थनगर: कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही  

Siddharthnagar News: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की 'जन विश्वास यात्रा' ('Jan Vishwas Yatra') शनिवार को डुमरियागंज (dumariaganj) पहुंचा जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही (Cabinet Minister Uttar Pradesh Surya Pratap Shahi) व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राज्यसभा शिव प्रताप शुक्ला (Former Union Minister MP Rajya Sabha Shiv Pratap Shukla) ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

'जन विश्वास यात्रा' में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी, जयप्रकाश निषाद सांसद राज्य सभा भी मौजूद रहे। देर शाम पहुंचे 'जन विश्वास यात्रा' का डुमरियागंज स्थित डाक बंगला चौराहे पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किया।

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है- सूर्य प्रताप शाही

यात्रा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा की सरकार (BJP Government) ने केंद्र व प्रदेश में एक नया बदलाव किया है वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल था। 'जन विश्वास यात्रा' का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार (UP Government) की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।


2022 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी-सूर्य प्रताप शाही

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हुए हैं तब से प्रदेश में कोई भी दंगे नहीं हुए हैं। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आने वाले 2022 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए जनता पूरी तरह से तैयार है।

जनता काफी खुश है

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कार्य किया है उससे जनता काफी खुश है। इस मौके पर डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनूप गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, विधायक श्याम धन राही, गोविंद माधव, राम सजीवन मोरिया, रामकुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story