×

Siddharthnagar News: दो लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित, CM YOGI खुद गए करने राहत अभियान की निगरानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिद्धार्थनगर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़..

Intejar Haider
Report Intejar HaiderPublished By Deepak Raj
Published on: 4 Sep 2021 10:30 AM GMT
Symbolic picture taken from social media
X
सांकेतिक तस्वीर(सोर्स-सोशल मीडिया)

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिद्धार्थनगर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री बांटी। मुख्यमंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 9:50 पर सबसे पहले जिले के डुमरियागंज तहसील पर पहुंचे वहां पर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी परेशानियों से अवगत हुए और जिम्मेदारों को बाढ़ राहत में तेजी लाने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अपने 2 घंटे के कार्यक्रम के तहत डुमरियागंज से नौगढ़ तहसील के उसका ब्लॉक पहुंचे और यहां भी बाढ़ राहत कैंप का दौरा कर राहत सामग्री पीड़ितों को दी।


योगी आदित्यानथ (फाइल फोटो- सोर्स-सोशल मीडिया)


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 20 जिले बाढ़ से प्रभावित है। उसमें सिद्धार्थनगर भी है यहां के लगभग दो लाख की आबादी जो पीड़ित है, उनके राहत सामग्री की समीक्षा करने मैं यहां आया हूं। भारी बारिश और नेपाल के पानी के कारण यहां यह समस्या उत्पन्न हुई है। हर प्रभावित को सभी सुविधा मिले इसके लिए एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम को युद्ध स्तर पर लगाई गई है। पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ में जिन लोगों के मकान ध्वस्त हुए है उन्हें तत्काल ₹95 हज़ार रुपये प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे- सीएम

साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की आपदा में जिन लोगों की मृत्यु हो गई है उनको भी ₹4 लाख तत्काल प्रशासन द्वारा दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर जिले में सांप काटने के एंटी वेनम इंजेक्शन के साथ बाढ़ के बाद फैली बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं पर्याप्त मात्रा में हर जनपद में उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थ नगर के 400 गांव में बाढ़ के प्रभाव से किसानों की जो फसल खराब हुई है उसका भी सर्वे कराया जा रहा है और उनको भी उचित मुआवजा जल्द से जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ उनकी हर परेशानी में खड़ा है किसी भी पीड़ित को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर बाढ़ प्रभावित लोगों के बच्चों को दुलार भी किया। और छोटे बच्चों का ढांढस बढ़ाया।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story