×

Kalyan Singh: 'बाबू जी' को याद कर रो पड़ा बनारस, नेताओं से लेकर कलाकारों तक ने दी श्रधांजलि

Kalyan Singh: बीजेपी नेताओं के अलावा कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह को अपने अपने तरीके से याद किया।

Ashutosh Singh
Report Ashutosh SinghPublished By Dharmendra Singh
Published on: 22 Aug 2021 2:37 PM GMT
Kalyan Singh
X

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते बीजेपी नेता (फोटो: न्यूजट्रैक)

Kalyan Singh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से पूरा देश मर्माहत है। लखनऊ में उन्हें श्रधांजलि देने वालों का तांता लगा है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

वाराणसी में भी बीजेपी नेताओं के अलावा कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह को अपने अपने तरीके से याद किया। भारतीय राजनीति में उनके योगदान के साथ ही राम मंदिर आंदोलन में उनकी अहम भूमिका को याद किया।
वाराणसी में बीजेपी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की याद में शोकसभा आयोजित की। गीता मंदिर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओ ने कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

इस दौरान बीजेपी पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता अनूप जायसवाल ने कहा की यूपी की कानून व्यवस्था को सुधारने में कल्याण सिंह ने जो कदम उठाये थे, उसकी धमक आज भी सुनाई देती है। राम मंदिर आंदोलन के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। बाबू जी भारतीय राजनीति के एक चमकते सितारे रहे हैं।
वाराणसी में कल्याण सिंह को कलाकारों ने अनूठे तरीके से श्रद्धांजलि दी। सेंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने रेत पर कल्याण सिंह का चित्र बनाकर उन्हें याद किया। कल्याण सिंह का वाराणसी से गहरा लगाव रहा है। वाराणसी की धरती से ही उन्होंने माफिया राज के खिलाफ अभियान छेड़ा था। पिछले कुछ महीनों से वो लगातार बीमार चल रहे थे।
88 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार को उनके पैतृक शहर अलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया जायेगा। वाराणसी ही नहीं प्रदेश के कोने कोने में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने का दौर जारी है। लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story