×

Priyanka Gandhi inVaranasi: लखीमपुर हिंसा मामले में, मंत्री और उसके बेटे को बचाने की कोशिश कर रही सरकार

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में घटी घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला

Ashutosh Singh
Published on: 10 Oct 2021 9:49 AM GMT (Updated on: 10 Oct 2021 10:18 AM GMT)
Priyanka Gandhi inVaranasi: लखीमपुर हिंसा मामले में, मंत्री और उसके बेटे को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
X

Priyanka Gandhi Varanasi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लखीमपुर मामले पर हमलावर होते हुए कहा सरकार मंत्री और उसके बेटे को बचाने की कोशिश करती रही। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास नहीं किया। पुलिस ने आरोपियों को बात करने के निमंत्रण दिया। योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों को बचाने का काम किया। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर नहीं गए। कितने अफसोस की बात है कि किसानों के जरिए ही हमें आजादी मिली लेकिन उन्हें ही कुचला जा रहा है। पत्रकार रमेश कश्यप का मामला उठाते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा उनको कुचला गया क्योंकि उन्होंने अन्याय को कैमरे में कैद करने की कोशिश की। मैं तो सिर्फ पीड़ितों के आंसू पोछने जा रही थी मुझे रोका गया। बदसलूकी की गई। बिना किसी कारण के जेल में बंद रखा गया।


वाराणसी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने सम्बोधन की शुरुआत नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए माता के मन्त्र के साथ की। इसके बाद उन्होंने हमलावर होते हुए कहा कि पिछले दो साल की सच्चाई आपके सामने रखना चाहती हूँ। प्रियंका ने उम्भा प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा मैंने उन्नाव की पीड़िता को न्याय दिलाने का काम किया।

हाथरस कांड में सरकार ने आरोपियों का साथ दिया और हाथरस काण्ड की पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला। मै शुरू से पीड़िता की लड़ाई को लड़ रही हूं और न्याय दिलाने तक लड़ूंगी। फिर उन्होंने कहा लखीमपुर खीरी में गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया।

इससे पूर्व प्रियंका गांधी छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ किसान न्याय रैली में शिरकत करने वाराणसी पहुंचीं। वह काशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गाकुण्ड मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगी। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी भीड़ जुटाने की कोशिश की है।

उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि वादा किया था कि आय दोगुनी होगी। लेकिन हिसाब करके देखो कौन सी चीज़ महँगी नहीं हो गयी। गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। किसानों को कितना भी अपमानित किया जा रहा हो, वो अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटे। डीज़ल पेट्रोल की क़ीमत कहा पहुँचा दी। पेट्रोल सौ रुपए के पार चला गया है। खाद की बोरी में चोरी कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री से पूछा कि सरसों के तेल की क़ीमत क्यों बढ़ गयी मंत्री बोले, हम उसमें मिलावट नहीं कर सकते।

प्रियंका ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान कितने लोगों की जान चली गयी। भाजपा की सरकार न आक्सीजन दे पाई और न ही अस्पताल में बेड। जब आप पूरे साल का हिसाब लगाओगे तो पता चलेगा कि यह धोखा है। बिजली का बिल बढ़ा दिया। अगर इस चीजों का हिसाब लगाओ तो क्या पाँच सो रुपए सम्मान है किसान का। गरीब लोगों के दाह संसकार के लिए लकड़ी नहीं दे पाए। गंगा में कितनी लाशें बह रही थीं। जब भाजपा से पूछा कि लाशें कैसे बह रही है, तो कहते हैं कि बिहार से आ रही हैं। गंगा उल्टी कैसे बह सकती हैं।

यह चुनाव बहुत बड़ा चुनाव है। देश की गद्दी का चुनाव है। समाजवादी कहते हैं कि रुपया काला सफ़ेद नहीं होता, हमारा लेनदेन काला होता है। हमने 100 नम्बर गाड़ी बनायी थी, नाम बदलकर 112 कर दिया, पुलिस तो वही रही। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अभी तक लखीमपुर खीरी क्यां नहीं आए।


Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story