×

UP Election 2022: अपना दल (के) अध्यक्ष कृष्णा पटेल लड़ेंगी चुनाव, वाराणसी की रोहनिया सीट से मैदान में उतरने को तैयार

इसी के मद्देनज़र 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)के सहयोगी दल अपना दल (के) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर मुहर लग चुकी है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 25 Jan 2022 2:12 PM GMT
UP Election 2022
X

कृष्णा पटेल की तस्वीर 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश के सभी प्रमुख दल मतदाताओं का रुझान अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर भरसक प्रयास करते नज़र आ रहे हैं। इसी के साथ ही सभी प्रमुख दल अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर भी आगे बढ़ रहे हैं। छोटे सहयोगी दलों का विशेष समुदाय में अहम प्रभाव के चलते इनको चुनाव में विशेष अहमियत दी जा रही है।

इसी के मद्देनज़र 2022 उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)के सहयोगी दल अपना दल (के) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर मुहर लग चुकी है। अभी तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृष्णा पटेल वाराणसी स्थित रोहनिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें कि अपना दल (के) 2022 उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनज़र सुभासपा, महान दल, प्रसपा, सहित अन्य दलों के रूप में समाजवादी पार्टी का सहयोगी दल है। हालांकि अभी तक यह स्थिति साफ नहीं है कि इस चुनाव में अपना दल (के) को कितनी सीटें मिलेंगी।

आपको बता दें कि कृष्णा पटेल वर्तमान में भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की माता हैं और बीते समय में कुछ विवादों के चलते अपना दल पार्टी को लेकर मां और बेटी में अनबन चल रही है। इसी के चलते ही अपना दल का विभाजन हो चुका है, जिसमें अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधित्व में है तो वहीं अपना दल (के) कृष्णा पटेल के प्रतिनिधित्व में है।

कृष्णा पटेल की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

वाराणसी की रोहनिया सीट का समीकरण

वाराणसी स्थित रोहनिया विधानसभा सीट पटेल-भूमिहार जाति के दबदबे वाली सीट मानी जाती है और वर्तमान में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र नारायण सिंह विधायक है, जिन्होनें 2017 के विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह पटेल को 57,553 मतों के बड़े अंतर से मात दी थी।

आपको बता दें कि रोहनिया समेत वाराणसी की अन्य सभी विधानसभा सीटों पर मतदान 7वें और अंतिम चरण में 7 मार्च को होना है। जिसके पश्चात 10 मार्च को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story