×

Varanasi News: वाराणसी में गहराने लगा बाढ़ का खतरा, जल शक्ति मंत्री ने जमीन पर उतरकर देखा हालात

सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने रविवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण किया।

Ashutosh Singh
Report Ashutosh SinghPublished By Ashiki
Published on: 8 Aug 2021 5:39 PM GMT
Irrigation and Water Power Minister Dr. Mahendra Singh
X

वाराणसी पहुंचे जल शक्ति मंत्री

वाराणसी: गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर से वाराणसी (Varanasi) में बाढ़ का खतरा बढ़ गए है। फिलहाल निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। अब डर इस बात का है कि कहीं बाढ़ का पानी शहर की ओर ना बढ़ने लगे। इस बीच सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह (Water Power Minister Dr. Mahendra Singh) और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने रविवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण किया।

जल शक्ति मंत्री ने किया दौरा

उन्होंने वाराणसी और वरुणा (Varuna) के बाढ़ वाले क्षेत्र इलाको का जायजा लिया और बाढ़ से पीड़ित लोगों से मिलकर उन्हें खाद्य सामग्रियों का वितरण किया इस दौरान बेलवरिया राहत कैंप में रह रहे बाढ़ शरणार्थियों से वार्ता करते हुए मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में शासन- प्रशासन उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सहयोग के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आपके लिए यह सामग्री भेजा गया है, जिसे लेकर मैं आया हूं।


गंगा में जारी है बढ़ाव

फिलहाल बाढ़ के चलते मारुती नगर, सामने घाट, बलुआ घाट सहित गंगा किनारे के इलाके बाढ़ प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में जिला प्रशासन के अलावा एन डी आर एफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर वरुणा में आये बाढ़ के चलते नक्खीघाट, चौकाघाट, शिवपुर इलाके प्रभावित हुए हैं। फिलहाल वाराणसी में गंगा प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही हैं।


आपको बता दें कि वाराणसी के साथ ही आज जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बलिया (Ballia) जिले में भी बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर बाढ़ से बचाव कार्यों की समीक्षा की।

Ashiki

Ashiki

Next Story