×

VIDEO: अजगर निगल गया नीलगाय का बच्चा, कैमरे में कैद हुई LIVE तस्वीर

काफी प्रयासों के बाद ग्रामीण अजगर को बोरे में बंद करने में सफल रहे। वे अजगर को विनोद वन स्थित वन्य जीव संरक्षण गृह में लाए और नीलगाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया। वन विभाग के प्रयासों के बाद अजगर ने नीलगाय के बच्चे को तो उगल दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

zafar
Published on: 21 Aug 2016 8:12 AM
VIDEO: अजगर निगल गया नीलगाय का बच्चा, कैमरे में कैद हुई LIVE तस्वीर
X

गोरखपुर: जिले के कुसम्ही जंगल में एक अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल गया। इस पर जंगल से गुजरते बच्चों की नजर पड़ गई और उन्होंने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। गांव वाले इस अजगर को बेरे में बंद करके पास के विनोद वन ले गए जहां वनकर्मियों के प्रयास के बाद भी नीलगाय की जान नहीं बच सकी।

नहीं बची जान

-कुसम्ही वन में लकड़ी चुनने गए कुछ बच्चों की नजर अजगर पर पड़ी तो नील गाय का बच्चा निगल रहा था।

-बच्चों ने भाग कर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। जो काफी प्रयासों के बाद अजगर को बोरे में बंद करने में सफल रहे।

python gulp-belch calf

-ग्रामीण अजगर को विनोद वन स्थित वन्य जीव संरक्षण गृह में लाए और नीलगाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया।

-वन विभाग के प्रयासों के बाद अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

-संरक्षण गृह में नीलगाय के बच्चे को उगलते अजगर की लाइव तस्वीर कैमरे में कैद हो गई।

python gulp-belch calf

python gulp-belch calf

zafar

zafar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!