×

प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाई

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के आज अचानक लखनऊ दौरे और राज्यपाल से मुलाकात ने प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Chitra Singh
Published on: 6 Jun 2021 7:49 AM GMT
प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश की राजनीति गरमाई
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति आज बेहद गरम है। प्रदेश भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) और अन्य मंत्रियों से मुलाकात को लेकर सत्ता से लेकर संगठन तक कयास बाजी का दौर जारी है। पर अब तक इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पा रहा है।

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह पिछले हफ्ते ही पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष (BL Santosh) के साथ लखनऊ आए थें। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev Singh) एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) के अलावा सरकार में शामिल मंत्रियों तथा विधायकों से अलग-अलग चर्चा कर प्रदेश के राजनीतिक हालातों का जायजा लिया था। इसके बाद दोनो नेता यहां की रिपोर्ट बनाकर ले गए थें।

प्रदेश प्रभारी का लखनऊ दौरा

इस बीच प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के आज अचानक लखनऊ दौरे और राज्यपाल से मुलाकात ने प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण पिछले काफी दिनों मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मीडिया में लगातार खबरें आना हैं। कई बार कहा गया कि मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल होने वाला है, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

अब जब विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं और संगठन में कई पदाधिकारी/विधायकों को सत्ता में समायोजित किए जाने की रणनीति हाईकमान अपनाना चाह रहा है। इसी को लेकर राधामोहन सिंह और राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की राजभवन में चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान राधामोहन सिंह ने मनोनीत किए जाने वाले भाजपा सदस्यों के नाम उन्हे सौंप दिए हैं। इसके पहले राधा मोहन सिंह ने आज एक बार फिर प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात कर उनसे राजनीति स्थिति पर चर्चा की।

इसके अलावा संभावना इस बात की भी है कि अगले महीने की पांच जुलाई को विधानपरिषद की चार सीटें रिक्त होने जा रही हैं। उन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को 'एडजस्ट' कराया जाना है। यह सभी सीटें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पास थी, जिनमें लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, जितेन्द्र यादव और एसआरएस यादव शामिल हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story