×

कृषि मंत्री ने कहा-नहीं बच पाएंगे माल्या, काला धन भी लाएंगे वापस

Admin
Published on: 13 March 2016 4:18 PM GMT
कृषि मंत्री ने कहा-नहीं बच पाएंगे माल्या, काला धन भी लाएंगे वापस
X

कानपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने विदेशों में जमा काले धन को को वापस लाने की बात कही।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काले धन को विदेशों से वापस देश में लाने के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।

अंतर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष के अवसर पर रविवार को कानपुर दलहन अनुसंधान आए केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। दीप प्रज्वलन कर मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री दे रहे थे मीडिया के सवालों के जवाब

-विदेशो में जमा कालाधन देश की सम्पत्ति है।

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काला धन वापस लाने के लिए सरकार रणनीति के तहत काम कर रही है।

-इसे हर हाल में वापस लाया जाएगा।

-ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विजय माल्या से जुड़े सवाल पर उनकी प्रतिक्रिया

-कोई भी व्यक्ति संविधान से बढ़कर नहीं हो सकता, फिर वह चाहे कोई भी क्यों न हो।

-माल्या बैंक और जनता का पैसा लेकर किसी भी विदेश में चले जाए, लेकिन बच नहीं सकते।

-उनका पता लगाकर देश में लाया जाएगा और पैसे की वसूली की जाएगी।

-ऐसा न किए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-इसका उदाहरण सहारा सुब्रत राय को बताया।

‘पांच साल में दलहन उत्पादन में हो जाएंगे आत्मनिर्भर’

-किसानों को किया प्रोत्साहित

-सड़क से लेकर संसद तक धमाल मचा चुकी दालें अभी पांच साल तक और रुलाएगीं।

-हम दलहन उत्पादन के क्षेत्र में अगले पांच सालों में आत्मनिर्भर हो जाएंगें।

-बिगड़ते मौसम के चलते दलहन का उत्पादन कम हो पा रहा है।

-इससे दालों की किल्लत हो रही है लेकिन अगले पांच वर्षों में हम दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएंगें।

-मौसम के अनुरूप दलहन बीजों को तैयार किया जा रहा है।

-इससे कई सीजन में दलहनों को उत्पादित किया जा सकेगा।

-विदेशों से भी दालों को आयात किया जा रहा है।

-पिछले वर्ष जैसे दालों का दंश नहीं झेलना पड़ेगा।

दीनदयाल कृषि अंत्योदय के नवीन प्रकाशनों का भी किया विमोचन किया

-केंद्रीय मंत्री ने प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों से दलहन के बीजों को लेकर चर्चा की।

-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ टी.महापात्रा ने अन्तर्राष्ट्रीय दलहन वर्ष व संस्थान के बारे में बताया।

टैक्स चोरी पर लगेगा अंकुश

-केंद्रीय कृषि मंत्री ने टैक्स चोरी करने वालों के लिए कड़ा कानून बनाए जाने की बात कही।

-उन्होंने कहा कि जल्द ही संसद में ऐसा विधेयक पारित किया जाएगा, जिससे टैक्स चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।

-इससे देश का राजस्व बढ़ेगा और जनता के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

बुंदेलखंड जैसे मिले सुविधाएं

-अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने अपने संबोधन में कहा कि कानपुर नगर और देहात के किसानों की स्थिति बहुत दयनीय है।

-ऐसे में यहां के किसानों को भी बुंदेलखंड के किसानों की भांति सुविधाएं मिलना चाहिए।

Admin

Admin

Next Story