×

सिपाही ने मास्क न पहनने पर टोका तो आपे से बाहर हो गए अधिवक्ता

खाकी का शिकार होते अक्सर आम आदमी को देखा जाता है, लेकिन कभी कभार खुद खाकी भी कानूनविदों की शिकार बन जाती है।

Narendra Singh
Published on: 9 Jun 2021 11:33 AM GMT
Raebareli
X

मास्क न पहनने पर सिपाही ने टोका तो अधिवक्ता उसी से उलझ पड़े (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Raebareli Crime News: खाकी का शिकार होते अक्सर आम आदमी को देखा जाता है, लेकिन कभी कभार खुद खाकी भी कानूनविदों की शिकार बन जाती है। जनता की सुरक्षा में तैनात खाकी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली में स्वयं सुरक्षित नहीं है। यहां दीवानी न्यायालय के मेन गेट पर एक अधिवक्ता का पुलिस के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस की तरफ से अधिवकता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। दरअसल कोरोना काल में लंबे समय से बंद दीवानी न्यायालय खुला तो वादकारियों की भारी भीड़ भी यहां पहुंचने लगी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की दृष्टि से दीवानी के मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा रखा है।

बताया जा रहा है कि कई एक सिपाही गेट पर ड्यूटी दे रहे थे तभी काली पैंट और सफेद शर्ट में एक अधिवक्ता दीवानी कैंपस में इंट्री करने लगे। उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था जिसको लेकर सिपाही ने उन्हें टोका तो अधिवक्ता आग बबूला हो गए। यही नहीं उन्होंने पहले सिपाही को गालियां दीं, साथी सिपाहियों ने उन्हें जाने को कहा लेकिन तब तक वो आपे से बाहर हो गए और सिपाही पर मुक्के तान दिया। यही नहीं एक व्यक्ति इस पूरे मामले का वीडियो बना रहा था जिस पर अधिवक्ता की नजर पड़ी तो वो उसे भी मारने को दौड़ पड़े।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story