×

Raebareli News: इंसानियत शर्मसार! नवजात बच्ची के मुंह पर थूका और जड़े तमाचे, दहला अस्पताल का स्टाफ

Raebareli News: रायबरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पांचवी पुत्री पैदा होने पर पिता ने उसके मुंह पर थूका और नवजात के गाल पर थप्पड़ भी मारे।

Narendra Singh
Published on: 23 Dec 2022 10:00 AM GMT
Raebareli News
X

नवजात बच्ची (Image: Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पांचवी पुत्री पैदा होने पर एक पिता ने न केवल उसके मुंह पर थूक दिया बल्कि नवजात के गाल पर थप्पड़ भी मारे। मामला लालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां गंगापुर बरस गांव की रहने वाली दुरपतिया की डिलीवरी हुई थी।

पत्नी से नवजात बच्ची पर थूक और तमाचा मारा

लेबर रूम के बाहर खड़े पति माधव को जैसे ही बेटी पैदा होने की जानकारी मिली वह सीधे वार्ड में पहुंच गया। यहां उसने अपनी पत्नी से नवजात बच्ची को छीना और उस पर थूक दिया। इतना ही नहीं कलयुगी पति माधव ने मासूम नवजात के कोमल गाल पर जोरदार तमाचा भी जड़ दिया। सिरफिरे पति की हरकत से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।

पांचवीं बेटी के जन्म होने पर पति ने की अमानवीय हरकत: डॉक्टर

सूचना पाकर महिला डॉक्टर दुर्गेश नंदिनी वार्ड में पहुंची तो उन्होंने पूछताछ की। डॉक्टर दुर्गेश नंदिनी को बताया गया कि महिला की चार बेटियां पहले से हैं और पांचवीं बेटी के जन्म लेने की जानकारी पाकर ही पति ने अमानवीय हरकत की है। दुर्गेश नन्दिनी इतना सुनकर आग बबूला हो गईं और उन्होंने स्टाफ से उसे पकड़ने के लिए कहा तो वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल महिला अस्पताल से छुट्टी कराकर अपने घर वापस चली गयी है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story