×

Raebareli News: विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Raebareli News: रायबरेली जनपद में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति को फांसी के फंदे पर लटका कर मार दिया।

Narendra Singh
Published on: 3 Oct 2022 12:33 PM GMT
Raebareli News
X

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी ओर प्रेमी

Raebareli News: रायबरेली जनपद में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति को फांसी के फंदे पर लटका कर मार दिया। फांसी पर लटकाने से पहले प्रेमी प्रेमिका ने नाक मुहं दबाकर उसे खूब तड़पाया। शरीर ठंडा पड़ गया तो दोनो ने मिलकर पति को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सुबह विवाहिता ने मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा ड्रामा किया जिससे पुलिस भी झांसे में आ गई। विवाहिता शव के पास पहुंच कर दहाड़े मार मार कर रोई और पुलिस पहुंचने से पहले ही फंदे वाली रस्सी को चाकू से काटकर शव को नीचे उतार दिया था। विवाहिता के फूल प्रूफ ड्रामे में घर वालों समेत पुलिस भी आ गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया तो पुलिस भी चकरा गई।पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामला अवैध संबंधों का सामने आया।

मामला गदागंज थाना इलाके के सुठा हरदों गांव का है। यहां के रहने वाले राजेश कुमार वड़ोदरा में काम करते हैं। गांव का ही रहने वाला सुमेर भी वहीं काम करता था और दोनो साथ ही रहते थे। इसी के चलते राजेश और सुमेर की गहरी दोस्ती थी। दोनो एक दूसरे के घर भी आते जाते थे। घर आते जाते सुमेर के राजेश की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। एक दिन राजेश ने पत्नी को सुमेर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद राजेश ने पत्नी पर सख्ती शुरू की तो दोनो प्रेमी प्रेमिका ने खतरनाक इरादा बना लिया। दोनो ने प्लान बनाया कि राजेश को रास्ते से हटाकर दोनों विवाह कर लेंगे। इसके लिए दोनों ने तय किया कि इसे मारकर फांसी पर लटका देंगे और प्रचारित कर दिया जाएगा कि इसने आत्महत्या कर ली। एक हफ्ते पहले दोनों ने ऐसा ही किया लेकिन पाप जो होता है वह छुप न सका और पुलिस ने आज प्रेमी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story