TRENDING TAGS :
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया बड़ा दावा, भाजपा जाने वाली है़, 2022 में कांग्रेस आने वाली है़
हरचंदपुर के गुनावर कामंगर में चकबंदी के विरोध में ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हो गए थे।
ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (फोटो साभार-सोशल मीडिया)
Raebareli News: सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में चार दिन पूर्व हरचंदपुर के गुनावर कामंगर में चकबंदी के विरोध में ग्रामीण और पुलिस आमने-सामने हो गए थे। इस घटना में पुलिस और ग्रामीण घायल हुए, जहां ग्रामीणों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है़। इस क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार चाहे वो किसान का मुद्दा हो, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा या कोरोना का मिस मैनेजमेंट उत्तर प्रदेश का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है़। हर मोर्चे पर फेल है़ सरकार।
उन्होंने आगे कहा कि जनता के विश्वास से गिर गई है़ इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है़। लल्लू ने कहा भाजपा जाने वाली है़, 2022 में कांग्रेस आने वाली है़। उन्होंने कहा कि चालीस बड़े घोटालों में लिप्त है़ ये सरकार। चार साल में 500 से अधिक लोग जहरीली शराब पीने से मरे हैं। ब्रांडिंग-हेडिंग मैनेजमेंट और पोस्टर और केवल विज्ञापनों में ये सरकार लगी है़। उन्होंने शनिवार को रायबरेली के हरचंदपुर के गुनावर कामंगर में हुए उपद्रव को जंगलराज की संज्ञा दिया। उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिसवालों ने महिलाओं को मारा, कुछ लोगों के हाथ टूट गए उसके बाद भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए। यहां के माफियाओं को संरक्षण देकर सरकार गरीबों का हक छीनना चाहती है़।
बता दें कि शनिवार को हरचंदपुर के गुनावर कामंगर में जबरन चकबन्दी करने का मामला हुआ था। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस बुलाई गई थी। लाठी से जब किसानों की आवाज दबाने की कोशिश हुई तब शनिवार को चकबन्दी के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और बाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां भांजी थीं।