Raebareli: पूर्व पति ने महिला की बेवफाई नहीं आई रास, चाकू से किये तीन वार, हालत गंभीर

Raebareli: रायबरेली में पति से बेवफाई कर प्रेमी को जीवन साथी बनाना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। पूर्व पति ने महिला पर चाकुओं से वार कर दिया।

Narendra Singh
Published on: 5 Oct 2022 12:32 AM GMT
Raebareli Crime News
X
घायल महिला। 
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Raebareli: रायबरेली में पति से बेवफाई कर प्रेमी को जीवन साथी बनाना एक महिला के लिए भारी पड़ गया। पूर्व पति ने महिला पर चाकुओं से वार कर दिया। महिला गंभीर हालत में ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है। लालगंज थाना इलाके के सेमरपहा गांव की रहने वाली पूनम जाटव पुत्री गंगाराम ने तीन महीने पहले अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी से विवाह कर लिया था। फिर उसके साथ ही रह रही थी।

पूनम की बेवफाई से वह नाराज रहता था पूर्व पति

पटना के रहने वाला पूनम का पूर्व पति धर्मेंद्र फिलहाल लखनऊ में रहकर नौकरी कर रहा है। बताया जा रहा है कि पूनम की बेवफाई से वह नाराज रहता था। आज उसने लालगंज पहुंच कर पूनम पर चाकू से हमला कर दिया। पूनम को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया जहां स्थिति ज़्यादा खराब होने पर उसे ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है।


महिला पूनम पर उसके पूर्व पति धर्मेंद्र ने बहुत ही बेरहमी से वार किया: सीएससी अधीक्षक

लालगंज सीएससी अधीक्षक ने बताया कि महिला पूनम पर उसके पूर्व पति धर्मेंद्र ने बहुत ही बेरहमी से वार किया है। चाकू से एक वार उसकी पीठ पर किया है और दो वार उसके चेहरे पर किये है। जब महिला लालगंज सीएचसी आई थी तो उसकी हालात काफी सीरियस थी ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी। इस वजह से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


तहरीर मिलते ही की जाएगी कार्रवाई: CO

लालगंज सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story