×

Raebareli News: अवैध निर्माण हटाने पहुंचे लेखपाल को महिलाओं ने जमकर पीटा

Raebareli News: रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खरौली गांव में अतिक्रमण को हटाने गए लेखपाल पर महिलाओं ने हमला बोल दिया।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Chitra Singh
Published on: 27 Jun 2021 3:18 PM GMT (Updated on: 27 Jun 2021 3:22 PM GMT)
lekhpal ki pitai
X

लेखपाल (डिजाइन फोटो)

Raebareli News: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के प्रभार वाले जिले रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे कन्हैया बख्श मजरे खरौली गांव में अतिक्रमण (Encroachment) को हटाने गए लेखपाल (Lekhpal) पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। वही क्षेत्रीय लेखपाल को दौड़ा-दौड़ा कर जमकर की पिटाई किसी तरह जान बचाकर भागे लेखपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसडीएम व कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवैध निर्माण हटवाया और 4 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम पंचायत की बेशकीमती जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी। बताते हैं कि लेखपाल वकार अहमद अवैध निर्माण (Illegal Construction) रोकने के लिए मौके पर पहुंचे और काम बंद करने को कहा। इससे निर्माण कर रहे लोग आक्रोशित हो गये और उनके घर की महिलाओं ने लेखपाल पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने लेखपाल की चप्पलों व लाठी डंडे से जमकर पिटाई की। किसी तरह जान बचाकर भागे लेखपाल ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी। इससे प्रशासनिक महकमे मे हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में एसडीएम राजेंद्र शुक्ला व ऊंचाहार कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवैध निर्माण हटवाया और चार महिलाओं को हिरासत मे ले लिया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ऊंचाहार कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर चार महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

घायल लेखपाल

लेखपाल ने महिलाओं के साथ की अभद्रता

बताते हैं कि लेखपाल आये दिन विवादों मे रहते हैं। आरोप है कि गांव में लेखपाल से सेटिंग कर कई लोगों अवैध निर्माण कर रहे हैं। बिना पैसा दिये निर्माण कर रहे व्यक्ति को लेखपाल ने निर्माण करने से मना किया, लेकिन वह नही माना। जिसके बाद लेखपाल ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। इससे महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। इस बाबत एसडीएम राजेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पैसा लेकर निर्माण कराने आरोप निराधार है। अन्य लोग अपने पट्टे पर निर्माण कर रहे हैं। अवैध निर्माण किसी को नहीं करने दिया जाएगा।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story