×

Raebareli: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ पर लटके मिले शव

Raebareli: जनपद में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजनों मे हड़कंप मचा हुआ है। खिरो थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।

Narendra Singh
Report Narendra SinghPublished By Deepak Kumar
Published on: 12 May 2022 9:46 AM GMT
Rajasthan News
X

आत्महत्या।

Raebareli: जनपद में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही परिजनों मे हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने बताया मेरा लड़का जालंधर जाने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है। दोनों एक दूसरे से बेतहसा प्यार करते थे और दोनों एक साथ शादी करके रहना चहते थे। लेकिन लड़के और लड़की दोनों के परिजन इस बात से बिल्कुल खुश नहीं थे और इसका विरोध किया करते थे और आए दिन दोनों में विवाद हुआ करता था।

आपको बता दें कि पिछले 3 सालों से खिरो थाना क्षेत्र (Khiro police station area) के रहने वाले संदीप कुमार पिता का नाम दिलीप जिसकी उम्र 21 साल है। और गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र (Gurbaksh Ganj Police Station Area) की रहने वाली निशा पुत्री गंगासागर जिसकी उम्र 19 साल गांव नंदी का पुरवा है। दोनों आपस में 3 सालों से मोहब्बत करते थे। घर वालों को इस बात से दिक्कत थी और दोनों को मना किया जा रहा था। लेकिन दोनों ने साथ में जिन्दगी बिताने चाहते थे।

जालंधर जाने के लिए बता कर घर से निकला था संदीप

परिजनों ने बताया कि कल अपने घर से जालंधर जाने के लिए बताकर संदीप निकला था जिसके बाद लड़की को घर से बुलाया और उसके साथ शादी करने के बाद आज दोपहर करीब 12:00 बजे दोनों ने बनपुरवा के पास बने नाले के बगल में नीम के पेड़ में चढ़कर साड़ी से ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। क्योंकि दोनों को ये बात पता थी शादी से परिजन खुश नहीं होंगे। ग्रामीणों ने देखा तो पेड़ से दो शव लटके हुए थे, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवो को नीचे उतारा उसके बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने की आत्महत्या: थाना प्रभारी

खिरो थाना प्रभारी (khiro police station in-charge) ने बताया कि दोनों शव को उतार लिया गया है। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है। लड़की ने कल शादी की थी और आज दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story