×

Raebareli News: छुप छुप कर मिलने वाले प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने मिलकर करवाई शादी

Raebareli News: रायबरेली में आम के बाग में चोरी छिपे मिल रहे प्रेमी युगल को पकड़ कर ग्रामीणों ने दोनों का विवाह करा दिया। ग्रामीणों का यह काम इलाके में चर्चा का विषय बना है।

Narendra Singh
Published on: 2 Dec 2022 9:24 AM GMT
Raebareli News
X

प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने मिलकर करवाई शादी

Raebareli News: रायबरेली में आम के बाग में चोरी छिपे मिल रहे प्रेमी युगल को पकड़ कर ग्रामीणों ने दोनों का विवाह करा दिया। ग्रामीणों का यह काम इलाके में चर्चा का विषय बना है। वहीं प्रेमी युगल ख़ुद भी चोरी छिपे मिलते मिलते तंग आ चुके थे इसलिए ग्रामीणों के प्रति कृतज्ञ हैं।

ये है मामला

मामला डीह थाना इलाके का है। यहां के पूरे सभा गांव की रहने वाली रेशमा यादव का मिल एरिया थाना इलाके के रूपामऊ निवासी श्री कृष्ण से प्रेम सम्बन्ध था। दोनों एक दूसरे से छिप छिप कर मिलते थे। एक दिन पहले भी श्री कृष्ण रेशमा से मिलने आया था। गांव के बाहर आम के बाग में दोनों प्रेमालाप कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने दोनो को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी असमंजस में थी क्योंकि दोनों बालिग होने के साथ ही साथ रहने पर रजामंद थे।

दोनों का विधि विधान से गल्थरेश्वर मंदिर में विवाह हुआ: ग्रामीण

पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क किया तो उन्होंने प्रेमी युगल से उनकी मंशा जानी। प्रेमी युगल साथ रहने पर अड़े थे। उधर ग्रामीण भी इस बात को लेकर सकारात्मक थे और तय हुआ कि दोनों का आज ही विवाह होगा। स्थानीय ग्रामीण ही बराती और घराती बने। दोनों का विधि विधान से गल्थरेश्वर मंदिर में विवाह हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने नेग भी दिया। बाद में दोनों की विदाई भी कराई गई।

दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई: थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष डीह पंकज सोनकर ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल की शादी करा दी गई है उनके इच्छा अनुसार और उनको पुलिस की तरफ से जो हर संभव मदद हो सके वह भी किया गया है और उनको नेग भी दी गई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story