×

Raebareli News: मोर्निंग वाक पर निकला साइकिल व्यवसाई लापता, परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल

Raebareli News: घरवालों के अनुसार वह 7 जनवरी सुबह चार बजे नियमित रूटीन के तहत टहलने के लिए गए थे। लेकिन लौट कर वापस नहीं आए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद घरवालों ने इधर उधर ढूंढना शुरू किया।

Narendra Singh
Published on: 8 Jan 2023 3:18 PM GMT
Raebareli Cycle businessman went missing
X

Raebareli Cycle businessman went missing (Social Media)

Raebareli News: आशुतोष गुप्ता जिनका रायबरेली मार्ग पर अच्छा खासा साइकिल का व्यवसाय है। वह एक प्रतिष्ठित व्यापारी के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता के रूप में जाने जाते हैं। घरवालों के अनुसार वह 7 जनवरी सुबह चार बजे नियमित रूटीन के तहत टहलने के लिए गए थे। लेकिन लौट कर वापस नहीं आए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद घरवालों ने इधर उधर ढूंढना शुरू किया। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर के आशुतोष गुप्ता गए थे। इसलिए रिश्तेदारों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया और पुलिस को खबर दी।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष नारायण कुशवाहा मय सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घरवालों से कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। दोपहर के 12 बजे तक आशुतोष गुप्ता जब वापस नहीं आए तो पुलिस को भी कुछ शंका हुई। पुलिस लाले भी खोजबीन शुरू की। पुलिस द्वारा उनके नाते रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली गई। साथ ही साथ नहर, तालाब तथा जंगलो आदि संदिग्ध जगहों में खोजबीन की गई। फिर भी व्यवसाई का कोई अता पता नहीं चला।

किसी ने नहीं था विवाद

परिवारी जनों के अनुसार आशुतोष गुप्ता एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनका किसी से किसी प्रकार का कोई विवाद ही नहीं था। घर में भी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ।उनके गायब हो जाने से वृद्ध पिता पत्नी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story