Raebareli News: नाबालिग से छेड़छाड़ विरोध करना दलित परिवार को पड़ा भारी, दबंगों ने किया हमला, 4 लोग घायल

Raebareli News Today: रायबरेली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का है। जिसमें विरोध करना एक दलित परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने परिवार को पूरे गांव में दौड़ा दौड़ा कर पीटा है।

Narendra Singh
Published on: 6 Nov 2022 11:49 AM GMT
Raebareli News
X

दलित परिवार से मारपीट करते हुए दबंग

Raebareli News: उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रदेश सरकार (State Government) ने बड़े हाईटेक तरीके से अपराधियों पर नकेल कसने के लिए महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। इसके अलावा जगह-जगह पिंक बूथ और महिला पीआरवी 112 को तैनात किया गया है। लेकिन रायबरेली में यह व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है।

छेड़छाड़ विरोध करना एक दलित परिवार को पड़ा भारी

ताजा मामला रायबरेली में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का है। जिसमें विरोध करना एक दलित परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने पहले पुलिस की मौजूदगी में सुलह समझौता किया और बाद में लाठी-डंडों और ईंटों से पूरे गांव में दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। दबंगो के हमले से चार लोग घायल हुए हैं जिसमें दो की हालत गंभीर है। दबंगों की दबंगई का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसे देखकर ज़िले में कानून व्यवस्था का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

ये है मामला

मामला गुरबख्शगंज थाना इलाके के बढाईन के पुरवा गांव का है। यहां के रहने वाले प्यारे लाल के परिवार की एक नाबालिग बेटी के साथ गांव के दबंगों ने छेड़छाड़ की थी। परिजनों ने 1090 पर फोन किया तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को थाने ले गई और सुलह समझौता कराकर छोड़ दिया। सुलह होते ही आज सुबह दबंगों ने प्यारेलाल के परिवार पर हमला बोल दिया और सरेआम गांव भर में दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

फिलहाल दबंग गांव से फरार बताये जा रहे हैं। प्यारेलाल ने बताया कि मामला छेड़खानी का था जिसको लेकर मारपीट की गई है। चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। 112 पर सूचना दिया तो मौके पर पुलिस पहुंची। ईएमओ डॉ दीपेंद्र सिंह का कहना है कि चार लोग मारपीट के केस में आए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया: सीओ

वही सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि छेड़खानी का मामला गलत है। इस गांव में शराब बन रही थी। इसको लेकर पुलिस निरंतर छापेमारी कर रही थी। उसी को लेकर शक के आधार पर दोनों लोग आपस में मारपीट किए है। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story