TRENDING TAGS :
Raebareli News: भव्य श्रीराम अखिलेश्वरी देवी माता की प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का हुआ आयोजन
Raebareli News: दुर्गा मन्दिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का सम्पूर्ण कार्यक्रम विगत तीन दिनों से पूरे विधि विधान से चल रहा था।
Raebareli Shri Ram Akhileshwari Devi Mata Pran Pratishtha
Raebareli News Today: बसन्त पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर आज सदर विधायक अदिति सिंह ने अपने पिता पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह द्वारा शुरू किये गये मन्दिर निर्माण को पूरा करके उनके सपने को साकार किया। बताते चलें कि पूर्व सदर विधायक स्व. अखिलेश सिंह द्वारा नगर क्षेत्र रायबरेली के निकट जहानाबाद चैकी, धुन्नी सिंह नगर में भव्य दुर्गा मन्दिर की नीव अपने जीवन काल में रखी थी। किन्तु उसका निर्माण कार्य पूरा नही करा पाये थे। उनकी पुत्री अदिति सिंह ने पूरे मनोयोग से अपने पिता के सपने को पूरा करते हुए पुत्रीत्व जिम्मेदारी का निर्वाहन किया।
आचार्यों की देखरेख में की गई मूर्ति स्थापना
दुर्गा मन्दिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का सम्पूर्ण कार्यक्रम विगत तीन दिनों से पूरे विधि विधान से चल रहा था। प्रथम दिवस पूजन कार्यक्रम, दूसरे दिन माता जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन और आज अन्तिम दिन मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आचार्यो के देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें आचार्यों एवं पुरोहितों द्वारा माता जी के मन्दिर का नामकरण श्रीराम अखिलेश्वरी देवी माता किया गया।
स्थापना के बाद भोज का आयोजन
मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के उपरान्त कन्या भोज, ब्राहम्ण भोज व महिलाओं द्वारा माता जी के भजन का कार्यक्रम और प्रसाद स्वरूप भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारें श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख खीरों अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख सलोन आजाद सिंह, ब्लॉक प्रमुख राही राजू यादव, आर.एस.एस के विभिन्न पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव पाल व अन्य पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमुख व्यवसायी सुक्खू बाबू, उमेश सिकरिया, पंकज जायसवाल, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और जिले भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।