×

Raebareli News: रायबरेली में आबकारी विभाग के कार्यालय में हुआ तिरंगा का अपमान, कैमरे में हुआ कैद

Raebareli News: रायबरेली में आबकारी विभाग कार्यालय में तिरंगे का अपमान भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन और बान और शान पर बट्टा लगा रहा हैं।

Narendra Singh
Published on: 17 July 2022 2:12 AM GMT
Tricolor was insulted in the office of Excise Department in Rae Bareli, caught on camera
X

रायबरेली: आबकारी विभाग के कार्यालय में हुआ तिरंगा का अपमान

Raebareli News: जहां उत्तर प्रदेश में देश की आज़ादी के 75वें साल की तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं तो वहीं आज सोनिया गांधी के सांसदीय क्षेत्र रायबरेली में आबकारी विभाग कार्यालय में तिरंगे का अपमान भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन और बान और शान पर बट्टा लगा रहा हैं। बता दें कि आबकारी विभाग कार्यालय में झुका हुआ तिरंगा लगा कैमरे में कैद हुआ है।

दरअसल, रायबरेली जिले के आबकारी विभाग कार्यालय में लगे तिरंगे के अपमान का वीडियो सामने आया है। आपको बताते चलें कि तिरंगा लगाने वाले जो जिम्मेदार हैं उन्हें तिरंगे लगाने और उतारने का नियम कानून ही नहीं मालूम है जिसके चलते तिरंगे का अपमान हुआ है।

आबकारी विभाग के अधिकारी ने झाड़ा पल्ला

तिरंगा अधिनियम के अनुसार तिरंगे को ऊपर की ओर खींच पाया जा सकता है किसी शोक की स्थिति में तिरंगे को निर्धारित दिन के लिए ही झुका सकते हैं। इस मामले में जब आबकारी विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया।

साथ ही अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तिरंगे को तत्काल वहां से हटा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारी को यह भी नहीं मालूम कि झंडे को सूर्यास्त के बाद ही उतारा जाता है। लेकिन अधिकारी के आदेश के अनुसार वहां के कर्मचारियों ने तिरंगे को वहां से हटा दिया और अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story