×

Raebareli News: क्राइम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन गरुण , SP ने की वाहनों की चेंकिग

Raebareli News: अपराधिक घटनाओं को लेकर रायबरेली पुलिस ने ऑपरेशन गरुण अभियान की शुरुआत की है।

Narendra Singh
Published on: 21 Sep 2022 12:48 PM GMT
Raebareli News
X

पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन गरुण

Raebareli News: अपराधिक घटनाओं को लेकर रायबरेली पुलिस (Raebareli Police) ने ऑपरेशन गरुण अभियान की शुरुआत की है। आज रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी (SP Alok Priyadarshi) ने शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे से इस अभियान की शुरुआत की।

SP ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कई स्थानों का किया निरीक्षण

ऑपरेशन गरुण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने खुद मोटरसाइकिल पर बैठकर शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाइक से फर्राटा भर रहे युवकों की तलाशी ली गई। इसके अलावा सड़क के किनारे खड़े संदिग्ध लोगों को रोककर भी उनकी तलाशी ली गई।


SP ने बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर की नए प्रयोग की शुरुआत

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जिले में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर नए प्रयोग की शुरुआत की है। आप खुद देखिए किस तरह से पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भारी पुलिस बल के साथ बाइक से निकले और जगह-जगह संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई।


संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है: SP

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए जिले की सभी सीमाओं पर बराबर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है और यह ऑपरेशन गरुण अभियान शहर के अंदर अपराधियों की हर गतिविधियों पर नजर रखेगा। निश्चित ही ऐसे अभियान से अपराधियों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकता है और अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है।


पुलिस के ऑपरेशन से लोगों में मचा हड़कंप

वहीं, एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व सीओ सिटी वंदना सिंह शहर कोतवाल राघवन सिंह सहित सभी नगर क्षेत्र अधिकारियों ने एक दर्जन बाइकों से ऑपरेशन गरुड़ में शामिल हुए। अचानक इसको देख कर रायबरेली वासियों में एक हड़कंप सा मच गया। अपराध रोकने के लिए आलोक प्रियदर्शी ने ऑपरेशन गरुड़ का इस्तेमाल किया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story