×

Raebareli: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Raebareli: रायबरेली में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Narendra Singh
Published on: 30 Sep 2022 2:34 PM GMT
Raebareli News
X

अस्पताल में भर्ती युवक। 

Raebareli: रायबरेली में सेना के लिए अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को साथियों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शिवगढ़ (CHC Shivgarh) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

ये है मामला

मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीगढ़ गांव के पास का है। यहां अंकित मौर्य पुत्र राधे मौर्य उम्र लगभग 18 वर्ष व साहिल पुत्र शाहिद अली उम्र लगभग 19 वर्ष प्रतिदिन की भांति बांदा बहराइच हाईवे पर दौड़ लगाने गए थे। दोनों दौड़ लगाकर वापस आ रहे थे, तभी बांदा बहराइच हाईवे के किनारे मेहरबान खेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ज़िला अस्पताल में भी दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सेना की तैयारी करते समय 3 बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर: पिता

पिता सहीद का कहना है कि तीन बच्चे सेना के लिए दौड़ रहे थे अचानक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसे 2 लोग घायल हो गए उनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story