×

Raebareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा विधायक की प्रतिक्रिया, बोले रामचरित मानस पर टिप्पणी करना उचित नहीं

Raebareli News Today: रायबरेली से समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक ऊंचाहार से पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक मनोज कुमार पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Narendra Singh
Published on: 23 Jan 2023 3:32 AM GMT
X

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा विधायक मनोज कुमार पांडे ने दी प्रतिक्रिया

Raebareli News: रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान सपा विधायक मनोज कुमार पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज कुमार पांडे ने कहा कि जहां तक रामचरित मानस का सवाल है, वह हम सभी का धार्मिक ग्रंथ हैं। रामचरित मानस को भारत ही नहीं विदेश के लोग भी पढ़ते हैं और मानस को स्वीकार करते हैं। उन्होने कहा कि रामचरितमानस के बारे में कहा जाता है कि जीवन जीने के लिए एक जीवंत पद्धति है। अगर रामचरितमानस का अनुसरण करे तो कोई व्यक्ति जीवन में बाहर हो ही नहीं सकता। रामचरितमानस जहां परिवार को साथ लेकर चलने की बात करती है। भाइयों को साथ लेकर चलना चाहिए और पत्नी के साथ कैसे रहना चाहिए माता और पिता का सम्मान किस तरह करना चाहिए एक उदाहरण है।

विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि रामचरितमानस में एक ऐसी चौपाई है जाति पाँति कुल धर्म बड़ाई। धन बल परिजन गुन चतुराई॥ भगति हीन नर सोहइ कैसा। बिनु जल बारिद देखैय जैसा।

हम सम्मान तो बाइबल का भी करते हैं, कुरान का भी करते हैं, सभी धर्मों का हम सम्मान करते हैं और सभी ग्रंथों का सम्मान करते हैं। एक उदाहरण रामचरितमानस में है, जहां श्रीराम ने जातिवादी को दूर रखते हुए शबरी के जूठे बेर खाए तो कहीं ना कहीं यह उदाहरण है ना कोई छोटा ना कोई बड़ा इस सब दर्शाए गए हैं और रामचरितमानस को लेकर बयान देना यह उचित नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। सरकार को रामचरित मानस के आपत्तिजनक अंश हटाना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story