Raebareli: फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र मामले में बड़ा खुलासा, 19 हजार से अधिक बर्थ सर्टिफिकेट मिले फर्जी

Raebareli News: रायबरेली में फ़र्ज़ी जन्म जन्म प्रमाणपत्र मामले में चौकाने वाली जांच रिपोर्ट सामने आई है। यहां अब तक कुल बने 19 हज़ार 775 ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्रों में से केवल 230 ही सही मिले हैं।

Narendra Singh
Published on: 9 Sep 2024 5:12 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2024 5:14 PM GMT)
Raebareli News
X

सीडीओ अर्पित पांडेय (Pic: Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली में फ़र्ज़ी जन्म जन्म प्रमाणपत्र मामले में चौकाने वाली जांच रिपोर्ट सामने आई है। यहां अब तक कुल बने 19 हज़ार 775 ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्रों में से केवल 230 ही सही मिले हैं। बाकी बचे हुए 19 हज़ार 545 जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र फ़र्ज़ी पाए गए हैं। यह सभी जन्म प्रमाणपत्र यहाँ के सलोन ब्लॉक स्थित छह ग्राम सभाओं में बनाये गए हैं। हम बता दें कि दो महीने पहले सलोन ब्लॉक में फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र बनाये जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में सभी जन्म प्रमाणपत्र यहां स्थित सहज जनसेवा केंद्र से जारी हुए थे। बाद में सामने आया था कि जनसेवा केंद्र संचालक ज़ीशान और उसका पिता रियाज़ ग्राम विकास अधिकारी की आई डी पासवर्ड चुराकर फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र जारी करते थे।

इस मामले में वीडीओ जीतेन्द्र सिंह यादव ने सलोन थाने में तहरीर भी दी थी कि उसका आई डी पासवर्ड चोरी होकर उससे फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र जारी किये गये हैं। इस मामले में शासन के निर्देश पर ए टी एस जांच करने पहुंची तो जीतेन्द्र यादव की ज़ीशान के साथ मिली भगत सामने आयी थी। इसके बाद ही वी डी ओ जीतेन्द्र सिंह समेत ज़ीशान और पिता रियाज़ को गिरफ्तार किया था।

वहीं पुलिस जांच में सामने आया था कि सलोन ब्लॉक में छह ग्राम सभाओं में 19 हज़ार से ज़्यादा ऐसे फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र बना दिये गये जिनका इन गांवों से कभी कोई सम्बन्ध ही नहीं रहा। फिलहाल इस मामले में सीडीओ की जांच रिपोर्ट में 19 हज़ार 775 फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र बनाये जाने की पुष्टि के बाद एटीएस इस मामले में जांच तेज़ करेगी कि कहीं देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों ने तो फ़र्ज़ी जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनवा लिए हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story