×

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सामुदायिक केंद्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन

Raebareli News: प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा, सरकार से मिलने वाली लाभकारी योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए है।

Narendra Singh
Published on: 26 March 2025 8:08 PM IST
Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर सामुदायिक केंद्र में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन
X

Raebareli News

Raebareli News: उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर रतापुर स्थित सामुदायिक केंद्र में एक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश सरकार के सभापति और एमएलसी पवन कुमार सिंह ने यहां पहुंचकर स्टालों का अवलोकन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यसवीर सिंह सहित जिले के अन्य विभाग अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा, सरकार से मिलने वाली लाभकारी योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए हैं, जिसमें आने वाले किसानों और लोगों को जानकारी देकर उन्हें इसका लाभ दिलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति पवन कुमार सिंह ने रायबरेली में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विभागीय योजनाओं और बजट व्यय की समीक्षा की गई। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला समाज कल्याण अधिकारी को छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि के भुगतान के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक संख्या में किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में सलोन विधायक अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story