×

Raebareli: कब्र से निकाला किशोर का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सर्पदंश या मर्डर...उठेगा पर्दा

Raebareli News: डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया था। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण सर्पदंश बताया था। जिसके बाद किशोर के शव को गांव में ही दफना दिया गया था। लेकिन, बाद में परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।

Narendra Singh
Published on: 24 Nov 2023 4:21 PM GMT
Raebareli News:
X

पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया किशोर का शव (Social Media) 

Raebareli News: यूपी के रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दादू गांव में एक महीने पहले हुई किशोर की मौत मामले में शुक्रवार (24 नवंबर) को नया मोड़ आया। किशोर के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बता दें, 23 अक्टूबर को गांव निवासी अखिलेश्वर विष्णु श्रीवास्तव के 15 वर्षीय बेटे अभय श्रीवास्तव की मौत हो गई थी।

अभय श्रीवास्तव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण सर्पदंश बताया था। जिसके बाद किशोर के शव को गांव में ही दफना दिया गया था। लेकिन, बाद में परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। इसी मुद्दे पर एडवोकेट अनीता श्रीवास्तव (Advocate Anita Srivastava) के नेतृत्व में परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की थी।

कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मामले में मृतक की मां प्रेमलता श्रीवास्तव ने तहरीर दी थी। कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार (24 नवंबर) को उपजिलाधिकारी सलोन आशुतोष राय (Deputy Collector Salon Ashutosh Rai) और डीह थानाध्यक्ष जेपी सिंह (Dih police station chief JP Singh) गांव पहुंचे। उन्होंने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बीजेपी नेता बोलीं- अब पीड़ित को न्याय मिलेगा

इस संबंध में डीह थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि, 'उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।' वहीं, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 23 तारीख को एक बच्चे का मर्डर हो गया था। पिता अज्ञानतावश शव को दफन दिए। जिलाधिकारी और एसपी की मदद से आज डेड बॉडी को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों द्वारा पूजा पंडाल में बच्चे को मारा गया था। अब पीड़ित को न्याय मिलेगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story